घर की सफाई करते समय पहले धूल साफ करें या पोछा लगाएं? सही तरीका जानकर आधी हो जाएगी मेहनत

Cleaning Tips: क्या आप भी घर की सफाई करने के बाद कुछ ही देर में फर्श पर दोबारा धूल देखकर परेशान हो जाते हैं? अगर हां, तो कहीं न कहीं सफाई का तरीका गलत हो सकता है। जानिए घर की सफाई करते समय किन छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखकर आप अपनी मेहनत और समय दोनों बचा सकते हैं.

Cleaning Tips: क्या आपने कभी यह नोटिस किया है कि आपने अभी-अभी बहुत ही मेहनत से फर्श पर पोछा लगाया है, और जैसे ही इसके बाद ऊपर टंगे पंखे या अलमारी की सफाई की, नीचे गीले फर्श पर एक बार फिर से धूल की फ्रेश लेयर जम गई? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह सिर्फ आपकी समस्या नहीं है, लगभग हर घर में सफाई के दौरान ऐसी परेशानी होती ही है. अगर आप अपने घर को बेहतर तरीके से साफ करना और चमकाना चाहते हैं, तो आपको पहले यह समझना होगा कि यह कोई रॉकेट साइंस नहीं है. घर की सफाई करते समय हमें बस सही ऑर्डर और सही तरीका मालूम होना चाहिए. जब आपको सफाई करने का सही सीक्वेंस मालूम नहीं होता, तो यह बिल्कुल तय है कि आपकी मेहनत और समय दोनों ही बर्बाद होने वाले हैं.

अगर आपके दिमाग में भी यह कन्फ्यूजन रहता है कि पहले घर में धूल झाड़नी चाहिए या फिर पोछा लगाना चाहिए, तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपकी हर एक कन्फ्यूजन दूर हो जाने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और बेसिक ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप सही से फॉलो कर लें, तो आपकी मेहनत भी आधी हो जाएगी और आपका घर भी शीशे की तरह चमकने लग जाएगा. तो चलिए, इन ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पहले डस्टिंग करें या पोछा लगाएं?

अगर आपको मालूम नहीं तो बता दें, सफाई का एक बहुत ही सिंपल और गोल्डन रूल है कि पहले डस्टिंग करें और उसके बाद ही फर्श पर पोछा लगाएं. जब भी आप पंखे, टीवी, अलमारी या फिर खिड़की की सफाई करते हैं, तो वहां से धूल उड़कर सीधे नीचे जमीन पर पड़ती है. अब जरा सोचकर देखिए कि अगर आपने पहले ही पोछा लगाकर फर्श को अच्छी तरह से चमका लिया है, और फिर उसके बाद ऊपर-ऊपर की सफाई करेंगे, तो वही उड़ती हुई धूल सीधे आकर आपके गीले और साफ फर्श पर गिरकर जम जाएगी. ऐसा होने की वजह से फर्श पर गंदे दाग-धब्बे बन जाएंगे और आपको दोबारा इसे साफ करने के लिए पोछा लगाना पड़ेगा. इसलिए समझदारी इसी में है कि पहले सारी धूल नीचे झड़ने दें, और फिर पोछा लगाकर एक ही बार में सब साफ कर दें.

टॉप टू बॉटम का रूल फॉलो करें

जब आप अपने घर की सफाई कर रहे हों, तो उस समय हमेशा 'टॉप टू बॉटम' यानी ऊपर से नीचे की तरफ सफाई करने का रूल फॉलो करें. इसका सिंपल मतलब यह होता है कि सफाई की शुरुआत हमेशा घर की सबसे ऊंची जगहों से करें और धीरे-धीरे फर्श की तरफ बढ़ें. सफाई करते समय सबसे पहले छत के कोनों से जाले हटाएं, और इसके बाद पंखे और ट्यूबलाइट को पोंछकर साफ करें। फिर अलमारी, टीवी ट्रॉली, दरवाजे और खिड़कियों की अच्छे से सफाई कर लें. जब ऊपर की सारी गंदगी नीचे की तरफ आ जाए, तब जाकर पूरे घर में अच्छे से झाड़ू लगाएं. ऐसा करने से फर्श से सारा सूखा कचरा हट जाएगा, और फिर लास्ट में पोछा लगाएं.

ये भी पढ़ें: महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं, किचन की दीवार पर जमे तेल के दाग इन सस्ती घरेलू चीजों से होंगे साफ, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

धूल साफ करने का क्या है सही तरीका?

अगर आप सूखे कपड़े से डस्टिंग करते हैं, तो आपकी यह सबसे बड़ी गलती हो सकती है. सूखा कपड़ा धूल को साफ करने की जगह पर उसे हवा में उड़ा देता है, जो थोड़ी देर बाद हवा में इधर से उधर होकर उसी जगह पर आकर बैठ जाती है. सूखे कपड़े की जगह हमेशा एक कॉटन या फिर माइक्रोफाइबर क्लॉथ का इस्तेमाल करें. इस तरह के कपड़े कभी भी धूल को हवा में उड़ने नहीं देते हैं, बल्कि अपने अंदर ही लॉक कर लेते हैं. अगर आप कपड़े को हल्का सा गीला कर लेंगे, तो डस्टिंग और भी बढ़िया होगी और धूल के छोटे-छोटे पार्टिकल्स हवा में बिल्कुल नहीं उड़ेंगे.

पोछा लगाने का क्या है सही तरीका?

अगर आप अपने घर की सफाई कर रहे हैं, तो इस बात का ख्याल रखें कि हमेशा झाड़ू लगाने के बाद ही घर में पोछा लगाएं. जिस पानी से आप पोछा लगा रहे हैं, उसमें थोड़ा सा फिनाइल, डिटॉल या फिर प्लेन साल्ट मिक्स कर दें. पानी में इन चीजों को मिक्स कर देने से फर्श के सारे जर्म्स खत्म हो जाएंगे, और साथ ही आपके घर में मक्खी और मच्छर भी काफी हद तक कम हो जाएंगे. इसके अलावा जब आप पोछा लगा रहे हों, तो कपड़े को अच्छे से निचोड़ जरूर लें ताकि फर्श पर ज्यादा पानी न रह जाए. पोछा हमेशा कमरे के अंदर वाले कोने से लगाना शुरू करें और पीछे हटते हुए दरवाजे की तरफ आएं. इससे साफ हुए फर्श पर आपके खुद के पैरों के निशान नहीं पड़ेंगे.

कुछ छोटी मगर काम की बातें

पोछा लगाते समय अगर आपको बाल्टी का पानी बहुत ही गंदा दिखने लगे, तो उसे तुरंत बदल लें. अगर आप गंदे पानी से पोछा लगाते हैं, तो फर्श सूखने के बाद उस पर सफेद-सफेद लाइन्स या फिर निशान दिख सकते हैं. सफाई करते समय कमरे की खिड़कियों और दरवाजों को हमेशा खुला रखें, ताकि धूल आसानी से बाहर निकल जाए और पोछा लगाने के बाद फर्श भी जल्दी से सूख जाए.

ये भी पढ़ें: गंदगी से काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड और दरवाजों के हैंडल? घर पर बने इस क्लीनर से लौटाएं नई जैसी चमक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >