Children's Day Special Drinks Ideas: बाल दिवस पर बच्चों के लिए घर पर ट्राई करें ये मजेदार और टेस्टी ड्रिंक आइडियाज, पूरा गिलास कर देंगे खाली

Children's Day Special Drinks Ideas: बाल दिवस पर गिफ्ट देने के अलावा बच्चों को खुश करने के लिए आप घर पर ही स्पेशल ड्रिंक्स को बना सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल में कुछ स्पेशल ड्रिंक रेसिपी आइडियाज के बारे में, जिन्हें आप आसानी से तैयार कर सकते हैं.

Children’s Day Special Drinks Ideas: बाल दिवस के दिन आप बच्चों को खुश करने के लिए स्पेशल ड्रिंक्स को सर्व कर सकते हैं. आप घर पर ही ड्रिंक्स तैयार कर सकते हैं और इस दिन को खास बना सकते हैं. बाल दिवस के मौके पर बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने का ये एक बेहतरीन तरीका हो सकता है. बच्चे स्कूल से जब घर वापस आएं तब आप उन्हें ये ड्रिंक सर्व करें. इस आर्टिकल से जानते हैं कुछ स्पेशल ड्रिंक रेसिपी आइडियाज. 

स्ट्रॉबेरी शेक 

Strawberry shake ( ai image)

बाल दिवस के मौके पर आप स्ट्रॉबेरी शेक को तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप स्ट्रॉबेरी को छोटे टुकड़ों में काट लें. अब आप एक ब्लेंडर जार में स्ट्रॉबेरी, ठंडा दूध और स्वादानुसार चीनी को डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड कर लें. आपका स्ट्रॉबेरी शेक तैयार है. 

फ्रेश संतरे का जूस 

Orange juice ( ai image)

आप बच्चों के लिए संतरे का जूस भी बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप संतरे को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें से आप बीज को हटा दें. अब आप कटे हुए टुकड़ों को ब्लेंडर जार में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड करें. इसे आप छान लें. एक गिलास में डालें. ऊपर से आप पुदीना के पत्ते को डाल सकते हैं. आप चाहें तो चीनी भी डाल सकते हैं. 

ड्राई फ्रूट शेक 

Dry fruit shake ( ai image)

बाल दिवस पर बच्चों के लिए स्पेशल ड्रिंक में ड्राई फ्रूट शेक को बना सकते हैं. इसके लिए आप काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता और खजूर को पानी में भिगो दें. सभी चीजों को ब्लेंडर जार में डालें. इसके बाद आप गाढ़ा दूध और इलायची पाउडर को डालें. अच्छे से ब्लेंड करें. आपका ड्राई फ्रूट शेक तैयार है. इसके ऊपर आप कटे हुए काजू और बादाम को डाल कर सर्व करें. 

लस्सी को करें तैयार 

Lassi recipe ( ai image)

आप लस्सी को आसानी से बना सकते हैं. लस्सी बनाने के लिए आप सबसे पहले दही को लें. अब आप इसे ब्लेंडर जार में डालें. इसमें आप चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर ब्लेंड कर लें. इस तरह से आप लस्सी को तैयार करें. 

यह भी पढ़ें: Children’s Day Special Lunch Box Ideas: बाल दिवस पर तैयार करें स्पेशल लंच बॉक्स, इन रेसिपी आइडियाज से बच्चों का टिफिन बनेगा खास

यह भी पढ़ें: Bread Pizza Recipe For Kids: बच्चे खाएंगे बड़े चाव से, इस तरह बनाएं रंग-बिरंगी सब्जी डालकर ब्रेड पिज्जा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >