चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान
गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसलिए ग्रहण के दौरान इन कार्यों को करने से बचना चाहिए.
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं के शरीर पर ग्रहण से छन कर आने वाली रौशनी नहीं पड़नी चाहिए. इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय घर से बाहर न निकलें.
ग्रहण लगने से पूर्व स्नान करना चाहिए.
ग्रहण के दौरान भगवान का स्मरण करना चाहिए.
अपने मन में नकारात्मक विचार नहीं रखने चाहिए.
तनाव और विवाद की स्थिति से बच कर रहें.
क्रोध और अहंकार न करें. खुद को बिल्कुल शांत रखें.
किसी भी तरह की धारदार चीजों इस्तेमाल या स्पर्श तक न करें.
ग्रहण के दौरान सूई-धागे का प्रयोग न करें.
ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप करना चाहिए.
ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को सोने से भी परहेज करना चाहिए.