Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण आज, इस दौरान करें ये काम, दूर होंगी बड़ी परेशानियां

Chandra Grahan 2022 Sutak Kaal, Timing, Does and Dont's: आज साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है जो कि ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाता है. आइए जानते हैं कब लग रहा है चंद्र ग्रहण, सूतक काल का समय, ग्रहण काल में क्या करें.

Chandra Grahan 2022:  भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 06 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा. आइए जानते हैं कब लग रहा है चंद्र ग्रहण, सूतक काल का समय, ग्रहण काल में क्या करें.

चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल (Chandra Grahan 2022 in India Date and Time)

चंद्र ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले लग जाता है जो कि ग्रहण समाप्ति के साथ ही खत्म हो जाता है. ऐसे में सूतक लगने से पहले देव दिवाली मनाई जाएगी. 8 नवंबर 2022 को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर सुतक लग जाएगा. शाम 5 बजकर 53 मिनट पर ग्रहण दिखाई देगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा.

चंद्र ग्रहण कहां-कहां नजर आएगा (Lunar Eclipse Will be Visible)

आसाम, मेघालय, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश, नागालैण्ड़, मणिपुर मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, झारखण्ड़, पश्चिम बंगाल के अलावा भारत के पश्चिमी, उत्तरी-दक्षिणी के सभी अन्य क्षेत्रों में खण्डग्रास रूप में दृश्य होगा

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें

  • सूतक काल शुरू होने से पहले तुलसी का पत्ता तोड़कर रख लें, सूतक काल में तुलसी का पत्ता तोड़ना अशुभ माना जात है

  • खाने-पीने की सामाग्री में तुलसी का पत्ता डालकर रख दें, इससे ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता

  • ग्रहण काल में एकांत जगह में बैठकर भगवान शिव के गायत्री मंत्रों का जप करें

  • ग्रहण के दौरान दान आदि करना शुभ माना जाता है, संभव हो तो गरीब व जरूरतमंद को अनाज, फल, कंबल आदि दान करें

  • ग्रहण खत्म होने के बाद, गंगाजल डालकर स्नान करें

  • मंदिर के कपाट खोल दें, सभी देवी-देवताओं को गंगाजल से स्नान करवाएं

इन राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा चंद्रग्रहण

खबरों के अनुसार, 8 नवंबर 2022 को पड़ने जा रहे साल के आखिरी ग्रहण से 4 राशियों मिथुन, कर्क, वृश्चिक और कुंभ के लिए लाभकारी साबित होगा. वहीं 4 राशियों मेष, वृष, कन्या और मकर के लिए हानि के योग लेकर आ रहा है. इसके आलावा बाकी चार राशियों को ग्रहण के चलते मध्यम फल मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >