Chanakya Niti: भूलकर भी न करें दिन में सोने की गलती, हो सकते हैं ये नुकसान

Chanakya Niti: अगर आप दिन के समय सोना पसंद करते हैं तो आज हम आपको इसकी वजह से आपको होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी और विद्वान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपने जीवनकाल के दौरान मानव जाति की भलाई के लिए इन्होने कई तरह की नीतियों की रचना की थी. इन नीतियों को बाद में चाणक्य नीति के नाम से जाना जाने लगा. कहा जाता है अगर किसी भी व्यक्ति को एक सफल और समृद्ध जीवन की तलाश हैं तो ऐसे में उसे चाणक्य नीति में बताई गयी बातों का ख्याल जरूर रखना चाहिए. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें दिन के समय सोना अच्छा लगता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर दिन के समय सोने से आपके सेहत को कौन से नुकसान हो सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

काम में नुकसान

चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी इंसान दिन के समय सोता है तो उसे कामों में काफी ज्यादा नुकसान होता है. कार्य के अलावा उसका समय भी काफी ज्यादा बर्बाद हो जाता है. चाणक्य नीति के अनुसार जब कोई व्यक्ति दिन के समय सोता है तो उसे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. अगर आप एक बीमार व्यक्ति हैं या फिर छोटे बच्चे हैं तभी आपको दिन के समय सोना चाहिए.

ये भी पढ़ें: इन आदतों की वजह से मिट्टी में मिल जाती है इज्जत, जल्दी सुधारने में ही है भलाई

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन घरों में रहने वाले हमेशा रहते हैं खुश, परिवार में दुख के लिए नहीं रहती जगह

आयु कम होने का खतरा

आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर कोई भी इंसान दिन के समय सोता है तो उसकी आयु कम होने का खतरा लगा रहता है. चाणक्य नीति के अनुसार जब हम दिन के समय सोते हैं तो जोर से सांस लेने लगते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार हर इंसान को सीमित सांसे मिली होती है जिस वजह से अगर आप दिन के समय सोते हैं तो आपकी आयु कम हो सकती है. यहीं कारण है कि चाणक्य नीति में इंसान को दिन में सोने से मना किया गया है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: विवाहित महिलाएं किसी को भी न बताएं ये बातें, छिपाकर रखने में ही है परिवार की भलाई

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >