Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. अपनी नीतियों में उन्होंने कई तरह की बातें बताई हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखा रहे हैं. चाणक्य सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे, बल्कि उन्हें मानव स्वभाव की भी काफी गहरी समझ थी. अपनी नीतियों में इन्हीं का इस्तेमाल करके उन्होंने कई तरह की बातें शेयर की हैं. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य के कुछ खास कारणों का जिक्र किया है जिनकी वजह से लोग आपको कुछ ही समय बाद भूल जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके साथ ऐसा हुआ है, तो इसके पीछे सिर्फ समय ही नहीं, बल्कि आपका व्यवहार, आपकी सोच और दूसरों के साथ आपका जुड़ाव ही सबसे बड़े कारण हो सकते हैं. अपनी नीतियों में वे कहते हैं कि लोग हमें सिर्फ तभी याद रखते हैं जब हम उनकी जिंदगी में किसी भी तरह का पॉजिटिव असर छोड़ते हैं. आज की इस आर्टिकल में हम आपको 5 ऐसे कारण बताने जा रहे हैं, जिनकी वजह से लोग आपको कुछ ही समय में भूलने लग जाते हैं और आपसे दूर हो जाते हैं. तो चलिए इन कारणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ज्यादा स्वार्थी व्यवहार होना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर कोई भी व्यक्ति हर समय सिर्फ अपने बारे में ही सोचता रहता है और दूसरों की कभी भी मदद नहीं करता है, तो लोग उससे धीरे-धीरे दूरी बढ़ाने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, जो लोग हर समय सिर्फ अपना ही फायदा देखते रहते हैं, लोग उन्हें कभी भी ज्यादा देर तक याद नहीं रखते हैं. कोई भी रिश्ता तभी टिक सकता है जब उसमें अपनापन और आपसी सहयोग मौजूद हो.
यह भी पढ़ें: आपके सामने दोस्त और पीठ पीछे दुश्मन? इन 5 संकेतों से पहचानें लोगों का असली चेहरा
दूसरों की परवाह न करना
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी लोग दूसरों के इमोशंस और जरूरतों की कभी भी कद्र नहीं करते हैं, वे समय के साथ ही दूसरों के दिल और नजरों से भी उतरने लग जाते हैं. अगर आप किसी का भी साथ नहीं देते उसकी खुशियों में या फिर दुखों में, तो लोग आपको याद करने की जगह पर भूलना शुरू कर देते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार, अगर आप सम्मान पाना चाहते हैं तो आपके लिए सामने वाले को उतना ही सम्मान देना भी जरूरी हो जाता है.
घमंडी व्यवहार होना
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर आपके स्वभाव और व्यवहार में घमंड है, तो भी कुछ ही समय में लोग आपको भूलने लग जाते हैं. जब आपके अंदर घमंड होता है तो आपको खुद को ऊपर और बाकी सभी को खुद से नीचे समझने लग जाते हैं. आपकी यह आदत भी को लोगों को आपसे दूर कर देती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार एक घमंडी व्यक्ति का सम्मान समय के साथ खत्म होता चला जाता है.
यह भी पढ़ें: कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा
किसी का भरोसा तोड़ देना
आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि कोई भी रिश्ता पूरी तरह से भरोसे की नींव पर टिका हुआ होता है. अगर आप बार-बार झूठ कहते हैं या फिर सामने वाले का भरोसा तोड़ते रहते हैं, तो लोग आपको धीरे-धीरे आपको अपनी जिंदगी से बाहर निकालने लग जाते हैं. भले ही आप उनकी जिंदगी में कितने ही खास क्यों न हों, अगर आप इस तरह के इंसान हैं, तो लोग आपको कभी भी याद रखना नहीं चाहेंगे.
लंबे समय से एक-दूसरे से संपर्क में न रहना
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप रिश्तों को बरकरार रखना चाहते हैं तो आपके लिए एक-दूसरे के साथ सम्पर्क में रहना और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है. अगर आप एक लंबे समय तक किसी से बात न करते हुए आ रहे हैं या फिर उनसे कोई लगाव नहीं रखते हैं, तो धीरे-धीरे लोग आपको भूलने लग जाते हैं. चाणक्य नीति के अनुसार अगर आप रिश्तों को बचाकर रखना चाहते हैं तो आपको बिना रुके हर समय कोशिशें करती रहनी पड़ेंगी.
यह भी पढ़ें: अकेले रहकर भी क्यों खुश रहते हैं कुछ लोग? आचार्य चाणक्य ने बताया बड़ा कारण
