बच्चों की ये 5 आदतें उन्हें बना सकती हैं संस्कारी और समझदार, हर पैरेंट को अपने बच्चे को जरूर सिखानी चाहिए ये बातें

Parenting Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों की सही परवरिश हर माता-पिता के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी बन गई है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर समझदार, जिम्मेदार और संस्कारी इंसान बने, तो बचपन से ही कुछ जरूरी आदतों को उसकी लाइफ का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी हो जाता है.

Parenting Tips: आज के समय में माता-पिता सिर्फ यह नहीं चाहते हैं कि उनका बच्चा सिर्फ पढ़ाई में ही अच्छा हो. पैरेंट्स यह भी चाहते हैं कि उनका बच्चा अपनी सोच और व्यवहार से भी अच्छा बने. यह बात तो हम सभी मानते हैं कि बच्चों को उनकी पहली सीख उनके घर से ही मिलनी शुरू होती है. घर का माहौल कैसा है और माता-पिता की बातों का बच्चों की पर्सनालिटी पर काफी गहरा असर पड़ता है. ऐसे में यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें बचपन से ही अच्छी बातें और आदतें सिखाएं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपने बच्चों को अगर आप छोटी सी उम्र में ही सीखना शुरू कर दें तो वे आगे चलकर जिम्मेदार, समझदार और संस्कारी इंसान बन सकते हैं. तो चलिए इन बातों और आदतों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

बड़ों की इज्जत करना सिखाएं

अगर आपके घर पर छोटे बच्चे हैं तो आपको उन्हें एक छोटी उम्र से ही बड़ों की इज्जत करना सिखा देना चाहिए. यह काफी जरूरी हो जाता है. अपने बच्चे के अंदर ‘नमस्ते’, ‘धन्यवाद’ और ‘कृपया’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने की आदत डेवलप करें. जब छोटे बच्चे अपने माता-पिता को भी दूसरों से अच्छा व्यवहार करते हुए देखते हैं, तो वे भी इस आदत को अपनी जिंदगी में शामिल करना शुरू कर देते हैं. यह छोटी सी आदत बच्चों को विनम्र और संस्कारी बनने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी और लू लगने से बच्चों को कैसे बचा सकते हैं पेरेंट्स? जानें सबसे आसान और असरदार टिप्स

सच बोलने की आदत डालें

कई बार ऐसा भी होता है कि बच्चे किसी बात से डर रहे होते हैं और इसकी वजह से भी झूठ कहने लग जाते हैं. ऐसा न हो इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप उन्हें डांटने की जगह पर प्यार से बातों को समझाने की कोशिश करनी चाहिए. अपने बच्चे को सच कहने की अहमियत सिखाएं. अगर आपका बच्चा अपनी गलतियों को मान ले, तो आपको उसकी इस ईमानदारी की तारीफ जरूर करनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ता है और साथ ही वह एक सही रास्ते पर चलना सीखता है.

जिम्मेदारी लेना सिखाएं

आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चों को छोटी-छोटी जिम्मेदारियां देना शुरू कर दें. उदहारण के लिए अपने बैग में चीजों को खुद रखना, सभी खिलौनों को समेटकर उनकी जगह पर रखना या फिर पानी पीने के बाद बोतल को भरकर वापस फ्रिज में रख देना. यह छोटी सी छोटी जिम्मेदारियां बच्चों को कॉन्फिडेंट बनने में मदद करती है और साथ ही उन्हें उनके कामों की अहमियत भी सिखाती है. जिम्मेदारी की यह आदत जीवन में आगे चलकर एक सफल इंसान बनने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी बदतमीजी से करता है आपसे बात? डांटने से नहीं, इस तरीके से आएगा सुधार

दूसरों की मदद करने की भावना जगाएं

आपको अपने बच्चों को हमेशा जरूरतमंदों की मदद करने के लिए मोटिवेट करना चाहिए. उन्हें यह बताएं कि आखिर क्यों जरूरतमंदों की मदद करना जरूरी है. चाहे वह घर के जरूरी कामों में हाथ बटाने की बात हो या फिर किसी दोस्त की मदद करना, जब आपका बच्चा दूसरों के इमोशंस को समझने लगता है तो उसके अंदर दया और इंसानियत की भावना बढ़ने लगती है. इनके अंदर की यह क्वालिटी उन्हें एक अच्छे इंसान बनने में मदद करती है.

बच्चों को समझाएं समय की कीमत

आज के जो बच्चे होते हैं वे अपना ज्यादातर समय स्मार्टफोन और टीवी के सामने बिताने लग गए हैं. अगर आपके बच्चे में भी यही आदत है तो आपको उन्हें समय का सही इस्तेमाल करने की आदत डलवानी चाहिए. अपने बच्चे को यह बताएं कि आखिर क्यों उनके लिए समय का सही इस्तेमाल करना जरूरी है. पढ़ाई, स्पोर्ट्स और रेस्ट करने के लिए एक सही डेली रूटीन फिक्स करें. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके बच्चे डिसिप्लिन सीखते हैं और और साथ ही समय की कीमत भी समझने लग जाते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी दिनभर खेलता रहता है ऑनलाइन गेम्स? गेमिंग की लत से बचाने के लिए अपनाएं ये तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >