Car Sickness Remedies: हम सभी किसी ऐसे को जानते ही हैं जिन्हें कार में सफर करते समय घबराहट, चक्कर और उल्टी आने जैसी समस्या काफी ज्यादा होने लगती है. कई बार तो ऐसा भी होता है कि हर पांच मिनट में कार को रोकना पड़ता है ताकि वे नीचे उतरकर उल्टी कर लें और खुद को रिलैक्स भी. इस समस्या को मोशन सिकनेस के नाम से जाना जाता है. यह उस समय होता है जब हमारे आंख, कान और दिमाग हमें अलग-अलग संकेत भेजने लगते हैं. आसान उदहारण से अगर आपको समझाएं, तो इस समय आपके शरीर को लगता है कि वह चल रहा है लेकिन आपकी आंखें कार के अंदर एक जगह पर टिके रहने की वजह से एक अलग संकेत देती है. इस वजह से ही अक्सर उल्टी और मतली जैसी प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ जाती है. अगर आपके साथ या फिर आपके जान-पहचान में किसी के साथ ऐसा होता है, तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप कार में लंबे समय तक ट्रेवल कर पाएंगे और वह भी बिना उल्टी, चक्कर या फिर घबराहट की टेंशन लिए. तो चलिए इन उपायों के बारे में जानते हैं.
सफर से पहले हल्का भोजन करें
अगर आपको कार में सफर करते समय काफी ज्यादा उल्टी आती है, तो इसे बचने का एक सबसे आसान तरीका है कि आप घर से निकलने से पहले बिलकुल भी हैवी या फिर फ्राइड चीजें न खाएं. इसके अलावा आपको कभी खाली पेट भी ट्रेवल नहीं करना है. बेहतर होगा कि आप एक लाइट और आसानी से डाइजेस्ट होने वाला भोजन करें. उदहारण के लिए, टोस्ट, बिस्कुट, केला या कोई लाइट ब्रेकफास्ट. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका पेट पूरी तरह से शांत रहता है और बार-बार उल्टी होने का खतरा भी कम हो जाता है.
ये भी पढ़ें: ऑफिस की कुर्सी से चिपके रहने के कारण अकड़ गई है कमर? हर दिन करें ये 5 आसान एक्सरसाइज और पाएं तुरंत आराम
कार में आगे की सीट पर बैठें
अगर आप मोशन सिकनेस से बचे हुए रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कार की आगे वाली सीट पर बैठने की कोशिश करनी चाहिए. जब आप पीछे बैठते हैं तो आपको झटके ज्यादा महसूस होते हैं और इसी वजह से आपको उल्टी और चक्कर आने जैसी प्रॉब्लम्स भी ज्यादा होने लगती है. जब आप अगली सीट पर बैठते हैं तो आपको सड़क साफ दिखाई देती है और आपके दिमाग को शरीर के मूवमेंट को समझने में भी आसानी होती है.
स्मार्टफोन और किताबों से बनाएं दूरी
अगर आपको ट्रेवल करते समय उल्टी या चक्कर आने की समस्या रहती है, तो ऐसे में आपको कार में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने, वीडियो देखने और किताबें पढ़ने से बचना चाहिए. आपकी यह आदत प्रॉब्लम को और भी ज्यादा बढ़ा देती है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके आंखों और दिमाग के बीच कोऑर्डिनेशन बिगड़ता है जिससे आपको उल्टी जैसा महसूस होने लग जाता है. आपके लिए बेहतर होगा कि कार में ट्रेवल करते समय आप बाहर के नजारों पर ज्यादा फोकस करें और खुद को रिलैक्स्ड रखें.
फ्रेश हवा और सही खुशबू देती है राहत
अगर आपको कार में ट्रेवल करते समय घुटन का एहसास हो रहा है, तो सबसे पहले खिड़कियों को खोलकर ठंडी और फ्रेश हवा को आने का मौका दें. कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें परफ्यूम की तेज स्मेल और बंद माहौल से परेशानी होती है. अगर आपके साथ भी यह प्रॉब्लम है तो एक लाइट और फ्रेश खुशबू आपकी मदद कर सकती है. बता दें नींबू या पुदीने से आने वाली खुशबू मतली की समस्या को कम करने में काफी हद तक मदद कर सकती है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका
अदरक और नींबू का इस तरह करें इस्तेमाल
अगर आपको मोशन सिकनेस की प्रॉब्लम है तो इसे कम करने में अदरक आपकी काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको ट्रेवल करने से पहले अदरक की चाय पीनी है या फिर अदरक के एक छोटे से टुकड़े को अपने मुंह में रख लेना है. इसके अलावा आप अगर चनें तो नींबू पानी पी सकते हैं या फिर नींबू को छोटे टुकड़ों में करके चूस भी सकते हैं.
गहरी सांस लें और शरीर को आराम दें
अगर आप कार से कहीं ट्रेवल कर रहे हैं और आपको बेचैनी महसूस होने लगे तो इससे बच्चे का एक सबसे आसान तरीका है गहरी और धीमी सांस लेना. जब आप गहरी और धीमी सांस लेते हैं तो आपको दिमाग शांत हो जाता है और उल्टी आने का एहसास भी काफी हद तक कम हो जाता है. आपके लिए बेहतर होगा कि आप जितना हो सके खुद को शांत और रिलैक्स्ड रखने की कोशिश करें.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
