बारिश में घर से आने वाली सीलन की बदबू से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 हैक्स, मिनटों में महक उठेगा कोना-कोना

Smell Removal Tips: बारिश के दिनों में घर से आने वाली सीलन और अजीब बदबू कई बार मूड खराब कर देती है. अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स की मदद से आप अपने घर को मिनटों में फ्रेश, खुशबूदार और रहने लायक बना सकते हैं.

Smell Removal Tips: बारिश का मौसम आपको एक तरफ गर्मी से राहत तो दिला देता है, लेकिन दूसरी तरफ पूरे घर में सीलन और गंदी बदबू की प्रॉब्लम को बढ़ा देता है. कई बार तो ऐसा भी होता है घर साफ रहता है लेकिन एक अजीब सी बदबू पूरे कमरे, अलमारी, किचन और बाथरूम में फैल जाती है. जब ऐसा होता है तो अपने ही घर में घर में हमारे लिए रहना कठिन हो जाता है. अगर आपके घर से भी बदबू आती रहती है तो इसके पीछे सबसे बड़ी वजह मॉइस्चर, बंद पड़ी खिड़कियां और कई बार घर में हवा का सर्कुलेशन सही से न होना भी हो सकता है. अगर आप भी बारिश के दिनों में आने वाली बदबू से परेशान नहीं होना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप घर से आने वाली इस अजीब सी बदबू से काफी आसानी से छुटकारा पा सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर में हवा आने-जाने का रास्ता खुला रखें

अगर आप घर से आने वाली बदबू से छुटकार पाना चाहते हैं तो सबसे पहले खिड़कियों और दरवाजों को खुला हुआ रखना शुरू कर दें. जब आप ऐसा करते हैं तो घर के अंदर का मॉइस्चर बाहर निकल जाता है. कोशिश करें कि दिन के समय कुछ देर के लिए कम से कम खिड़कियों और दरवाजों को खुला जरूर रखें. इससे घर की बंद और भारी से भारी बदबू मिनटों में खत्म होने लग जाती है. अगर धूप निकली हुई है तो इस समय तो जरूर दरवाजों और खिड़कियों को खुला हुआ जरूर रख दें.

ये भी पढ़ें: कम बजट में घर को बनाना है स्टाइलिश और लग्जरी? आज ही बदल दें ये 5 चीजें

बेकिंग सोडा करेगा हर बदबू दूर

आपको शायद यह जानकार हैरानी हो लेकिन बेकिंग सोडा घर से आने वाली हर तरह की बदबू को एब्जॉर्ब करने में मदद कर सकता है. इसके लिए आपको इसे एक छोटे कटोरे में भरकर कमरों के कोनों में, फ्रिज, अलमारी और जूते रखने वाली जगह पर रख देना है. यह मॉइस्चर के साथ-साथ खराब से खराब बदबू को धीरे-धीरे खत्म कर देता है. आप अगर चाहें तो कारपेट और सोफा पर भी थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़ककर छोड़ सकते हैं. आपको सिर्फ याद रखना है कि आप इसे थोड़ी देर बाद साफ जरूर कर लें.

नींबू और नमक का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने घर को फ्रेश बनाना चाहते हैं तो इसके लिए नींबू से बेहतर और कुछ भी नहीं है. नींबू की खुशबू आपके घर को मिनटों में फ्रेश बनाने में मदद कर सकती है. इसके लिए आपको एक कटोरी में पानी लेकर फिर उसमें नींबू के कुछ टुकड़े और थोड़ा सा नमक डालकर उसे कमरे में रख देना है. इससे हर तरह की बदबू हटेगी और माहौल भी फ्रेश लगने लगेगा.

ये भी पढ़ें: 4 अनोखे मिरर डिजाइन्स जो आपके बाथरूम को बना देंगे लक्जरी स्पेस

कपूर और लौंग से महकाएं घर

अगर बारिश की वजह से आपके घर से सीलन की बदबू ज्यादा आ रही है, तो इससे छुटकारा पाने के लिए आपको कपूर और लौंग का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में कपूर को जलाकर उसमें दो से तीन लौंग की कलिया डाल देनी है. इसकी खुशबू कुछ ही मिनट में पूरे घर पर फैलने लगेगी और हर बदबू खत्म कर देगी. बारिश के दिनों में हर तरह की बदबू से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है.

अलमारी और कपड़ों को रखें रखने की कोशिश करें

बारिश के दिनों में कपड़ों और अलमारी में मॉइस्चर इकठ्ठा होने लग जाती है. अक्सर इसकी वजह से भी कपड़ों और अलमारी से आने वाली बदबू बढ़ जाती है. इस बदबू से छुटकारा पाने के लिए अलमारी में पुराना न्यूजपेपर, सिलिका जेल या फिर नीम की सूखी हुई पत्तियां रखना शुरू कर दें. ये चीजें मॉइस्चर को कम करेंगी और सारे कपड़े भी फ्रेश रहने लगेंगे. इसके अलावा कोशिश करें कि अलमारी में कभी भी गीले कपड़ों को न रखें.

ये भी पढ़ें: बिना पैसे खर्च किए घर को दें नया लुक, इन 3 पुरानी चीजों का ऐसे करें दोबारा इस्तेमाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >