Back Pain Relief: आज के समय में ज्यादातर लोगों की यह शिकायत रहती है कि ऑफिस में घंटों बैठे-बैठे उनके कमर अकड़ जाते हैं इस फिर कमर में दर्द रहने लगा है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम एक ही जगह पर घंटों बैठकर काम करते रहते हैं. जब आप एक ही जगह पर 7 से 8 घंटे कुर्सी पर चिपके हुए रहते हैं तो आपके मसल्स अकड़ने लग जाते हैं. इसका सबसे ज्यादा असर आपके गर्दन और कमर पर पड़ता है. गलत तरीके से बैठने की आदत, शरीर को कम हिलाना-डुलाना और एक खराब पोस्चर होने की वजह से भी कमर दर्द की प्रॉब्लम काफी कॉमन हो गयी है. अगर आप समय रहते इस दर्द पर आप ध्यान नहीं देते हैं तो देखते ही देखते यह प्रॉब्लम और भी ज्यादा बढ़ सकता है. अगर आपके कमर में भी दर्द रहता है और आप उससे आसानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज की यह आर्टिकल आपके काम की है. आज हम आपको कुछ ऐसे नॉर्मल एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आप आसानी से अपने कमरे या फिर ऑफिस चेयर में बैठे-बैठे कर सकते हैं कमर के इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए.
ऑफिस चेयर में ही करें सीटेड फॉरवर्ड बेंड
आप इस एक्सरसाइज को काफी आसानी से अपने ऑफिस चेयर में बैठे-बैठे ही कर सकते हैं. इसे करना आपके कमर दर्द में काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी पीठ को सीधा कर लेना है और फिर धीरे-धीरे करके आगे की तरफ झुकना हैं. इसके बाद आपको अपने हाथों को अपने पैरों की तरफ लाने की कोशिश करनी है. कुछ सेकंड्स के लिए आपको इसी तरह से रहना है और फिर अपने नॉर्मल कंडीशन में वापस आ जाना है. यह एक्सरसाइज आपके कमर की जकड़न को कम करता है और साथ ही मसल्स को भी रिलैक्स करता है.
ये भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर जागकर पुरानी बातें सोचते रहते हैं? जानें ओवरथिंकिंग के इस चक्रव्यूह से बाहर निकलने का तरीका
सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट भी फायदेमंद
अगर आप अपने स्पाइन को फ्लेक्सिबल बनाना चाहते हैं तो आपको सीटेड स्पाइनल ट्विस्ट ट्राय करना चाहिए. जब आप इसे करेंगे तो आपको काफी हद तक कमर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है. इसे करना भी काफी ज्यादा आसान है. इसके लिए आपको सबसे पहले एक कुर्सी पर सीधे बैठ जाना है और फिर अपने शरीर को धीरे-धीरे दाईं तरफ घुमाना है. इस समय आपको कुर्सी की बैक को पकड़कर रखना है. कुछ सेकंड्स रुक जाने के बाद इस प्रोसेस को दोबारा बायीं तरफ से दोहराएं. यह छोटा सा मूवमेंट कमर दर्द के साथ ही अकड़न को भी कम करने में मदद करता है.
कंधों के अकड़न से छुटकारा पाने के लिए शोल्डर रोल्स
जब आप काफी देर तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो इससे सिर्फ आपका कमर नहीं बल्कि कंधे भी अकड़ जाते हैं. ऐसे कंडीशन में शोल्डर रोल्स एक्सरसाइज करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस एक्सरसाइज को करने के लिए अपने कंधों को धीरे-धीरे करके ऊपर उठाएं, पीछे की तरफ घुमाएं और फिर नीचे ले आएं. इसे एक्सरसाइज को 10 से 15 बार दोहराएं. इस एक्सरसाइज से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और साथ ही स्ट्रेस भी कम करने में मदद मिलती है.
ये भी पढ़ें: क्या होगा जब आप हर सुबह पीने लगेंगे मेथी का पानी? जान लें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे
एक बार जरूर ट्रॉय करें नी-टू-चेस्ट स्ट्रेच
अगर आपको काम के बीच थोड़ा सा समय मिल जाए, तो आपको कुर्सी से उठकर अपने शरीर को स्ट्रेच करना चाहिए. इसके लिए सबसे बेस्ट माना जाता है नी-टू-चेस्ट स्ट्रेच एक्सरसाइज को. इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं. इसके बाद एक घुटने को धीरे-धीरे अपनी छाती की ओर लाएं और दोनों हाथों से पकड़ें. कुछ सेकंड्स के बाद दूसरे पैर से भी इसे दोहराएं. इस एक्सरसाइज को रेगुलर बेसिस पर करने से कमर के निचले हिस्से में हो रहे दर्द से छुटकारा मिल सकता है.
रूम में ट्रॉय करें कैट-काउ स्ट्रेच
कमर दर्द से छुटकारा दिलाने में यह एक बेहद ही काम की एक्सरसाइज है. इसे रेगुलर बेसिस पर करने से आपकी रीढ़ की हड्डी फ्लेक्सिबल बनती है. इसे करना भी आसान है. इसे करने के लिए सबसे पहले हाथ और घुटनों के बल जमीन पर आ जाएं. इसके बाद आपको सांस भरते हुए अपनी पीठ को नीचे की तरफ झुकाना है और फिर सांस को छोड़ते हुए पीठ को ऊपर की तरफ राउंड शेप में करने की कोशिश करें. इस एक्सरसाइज को 10 से 12 बार दोहराएं. अगर आपको कमर दर्द से इंस्टेंट रिलीफ चाहिए तो आपको इसे जरूर ट्राय करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद आपकी ये पुरानी आदतें पड़ सकती हैं भारी, आज ही अपनाएं नया लाइफस्टाइल
