Chanakya Niti: जन्म से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, चाहकर भी कुछ नहीं बदल सकता इंसान

Chanakya Niti: आज हम आपको चाणक्य नीति में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इंसान के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय से सबसे ज्ञानी व्यक्ति के तौर पर भी जाना जाता था. अपने जीवनकाल के दौरान इन्होंने कई तरह की नीतियों की रचना की जिन्हें बाद में हम सभी चाणक्य नीति के नाम से भी जानने लगे. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों का भी जिक्र किया है जो किसी भी इंसान के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं. एक इंसान भले ही लाख कोशिश क्यों न कर ले जीवन से जुड़ी इन बातों को कभी बदल नहीं सकता है. चलिए इन बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

कितनी होगी आयु

आचार्य चाणक्य की अगर मानें तो जब किसीका जन्म होता है तो यह बात पहले ही तय हो जाती है कि उसकी आयु कितनी होगी. आप चाहकर भी कभी अपनी आयु को बदल नहीं सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: आपके पैसों और इज्जत की धज्जियां उड़ा देती हैं ये गलतियां, दुख में बीतेगा जीवन

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: शिक्षा भी इन लोगों को नहीं बना सकती बुद्धिमान, आखिर चाणक्य ने क्यों कही यह बात?

कैसे होंगे उसके कर्म

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान के कर्म कैसे होंगे इस बात का फैसला उसके जन्म से पहले ही हो जाता है. बता दें यहीं कर्म होते हैं जो जीवन में उसके सुख और दुखों का फैसला करते हैं. इस जन्म में कोई भी इंसान कैसा काम करेगा इस बात का फैसला पिछले जन्म में ही हो चुका होता है.

कितना होगा पैसा और कितनी मिलेगी शिक्षा

चाणक्य नीति के अनुसार जब एक बच्चा अपनी मां के पेट में होता है तभी इस बात का फैसला हो चुका होता है कि उसे जीवन में कितने पैसे मिलेंगे और वह कितनी दूर तक पढ़ाई करेगा. एक बार यह तय हो जाए तो लाख कोशिशों के बावजूद इसे बदला नहीं जा सकता है.

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर किसी महिला में हों ये गुण तो हर पुरुष हो जाता है उसका दीवाना, आखिरी सांस तक रहना चाहते हैं साथ

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >