Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. उन्होंने अपने समय में जिन बातों का भी जिक्र किया था वे आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि इंसान को कम बोलना चाहिए और किस समय चुप रहना चाहिए, यह पूरी तरह से उसकी समझदारी की ही निशानी होती है. हर समय बोलते रहना भी अच्छा नहीं होता है और हर समय चुपचाप हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना भी ठीक नहीं होता है. उनके अनुसार कई बार हमारी जो चुप्पी होती है वही हमारे लिए कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती हैं. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कुछ ऐसे संकेतों का जिक्र किया है, जो इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि अब आपकी चुप्पी ही आपके खिलाफ काम करना शुरू कर चुकी है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं संकेतों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आपको भी यह समझ में आ जाए कि कहीं आपकी चुप्पी ही तो आपको नुकसान नहीं पहुंचा रही है.
जब लोग आपकी राय को वैल्यू देना बंद कर दें
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी ग्रुप, परिवार या फिर काम करने वाली जगह पर लोग आपसे सलाह लेना या फिर आपकी राय पूछना कम कर दें, तो यह इस बात की तरफ इशारा हो सकता है कि आपकी हर समय चुप रहने की आदत ने उन्हें भरोसा दिला दिया है कि आपको भी विषय में दिलचस्पी नहीं है. आचार्य चाणक्य की अगर माने तो सही समय पर अपने विचारों को दूसरों के सामने रखने से आपकी इज्जत बढ़ती है. अगर आपको लगता है कि किसी जगह पर जरूरत है तो वहां पर अपनी बातों को जरूर रखना शुरू कर दें.
जब दूसरे आपके लिए फैसले लेने लगें
अगर आपके जीवन से जुड़े फैसले अब दूसरे लेने लग गए हैं या फिर आपकी इच्छाओं को वैल्यू नहीं दिया जा रहा है, तो इसके पीछे की वजह भी आपकी चुप्पी ही हो सकती है. जब हम अपनी पसंद और नापसंद को दूसरों के सामने जाहिर नहीं करते हैं, तो लोगों को ऐसा लगने लगता है कि हमें उनके किसी भी फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ता है. धीरे-धीरे यही आदत हमारे अधिकारों को कमजोर कर देती हैं.
जब आपके इमोशंस को कोई समझ न पाए
कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपनी परेशानियों, दुख-तकलीफों और नरागजी जैसी चीजों को किसी के साथ शेयर नहीं करते हैं. शुरूआती दौर में यह बिलकुल ही नॉर्मल लग सकता है, लेकिन हर बीतते हुए समय के साथ लोग धीरे-धीरे आपके इमोशंस को समझना पूरी तरह से बंद कर देते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपकी बुद्धिमानी इसी में है कि आप जरूरी बातों को एक सही इंसान के सामने रखना सीख लें. अपने इमोशंस को हमेशा दबाकर रखने से रिश्तों में दूरियां बढ़ने लग जाती हैं.
जब आपके काम का क्रेडिट कोई और लेने लगे
कई बार ऐसा भी होता है कि जिस जगह पर आप काम कर रहे हैं वहां पर मेहनत तो आप करते हैं, लेकिन उसकी पहचान किसी और को मिल जाती है. अगर आप अपने अचीवमेंट्स और कंट्रीब्यूशन के बारे में कभी भी नहीं बात करेंगे, तो लोग एक समय के बाद आपके कामों को ही नजरअंदाज करना शुरू कर देंगे. इसका यह मतलब बिलकुल भी नहीं है कि आप हर समय अपनी तारीफ ही करते रहे, लेकिन अगर जरूरत है तो अपने किये गए कामों को दूसरों के सामने रखना भी आपके लिए जरूरी हो जाता है.
जब गलत बातों का विरोध करना बंद हो जाए
चाणक्य नीति के अनुसार अगर आपके सामने कोई व्यक्ति गलत व्यवहार कर रहा हो और आप हमेशा इसे देखते हुए भी चुप रह जाएं, तो लोग इसे आपकी सहमति समझने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अन्याय और गलत कामों के सामने चुप बैठे रहना कई बार आपके लिए और आसपास के लोगों के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. इस तरह के मामलों में आपको अपने दिल की बातों को साफ तौर पर दूसरों के सामने रखना शुरू कर दें.
ये भी पढ़ें: कहीं आपका अपना दिमाग ही तो नहीं है आपका सबसे बड़ा दुश्मन? जानें कैसे गलत फैसले लेने पर कर देता है मजबूर
