इंसान के इन गुणों को पहचान लिये तो कभी नहीं बहाएंगे आंसू, चाणक्य से जानें कौन मुश्किल घड़ी में देगा साथ

Chanakya Niti: आज के समय में यह समझना कठिन होता जा रहा है कि जिंदगी में किस पर भरोसा किया जाए और किससे दूरी बनाई जाए. चाणक्य नीति में भरोसे की कला और सही व्यक्ति पहचानने के कई सूत्र बताए गये हैं. कठिन समय में साथ देने वाले और स्वार्थी लोगों को पहचानने की यह सीख आज भी जीवन के लिए उपयोगी मानी जाती है.

Chanakya Niti : आज के समय में लोग अक्सर कहते दिखाई दे जाएंगे कि अभी के जमाने में किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि कब कोई धोखा दे जाए यह कहना मुश्किल है. लेकिन रिश्तों से लेकर करियर तक, हर जगह सबसे बड़ी हमारे सामने यह खड़ी हुई है कि किसके साथ खड़े हों और किससे दूरी बना कर रखें. प्राचीन भारतीय चिंतक चाणक्य ने भरोसे की इसी कला पर खास ध्यान दिया है. उनकी कई नीतियां आज की परिस्थितियों पर बिल्कुल सटीक बैठती हैं.

मुश्किल समय में ही पता चलता है असली साथी

चाणक्य कहते हैं कि अच्छे और अवसरवादी दोनों तरह के लोग हर जगह मिल जाते हैं. लेकिन सही पहचान मुश्किल समय में ही होती है. आसान दिनों में हर कोई साथ दिखाई देता है, पर कठिन समय में जो आपके लिए खड़ा हो, वही भरोसे के लायक होता है.

Also Read: समझ नहीं आ रहा क्या सही है और क्या गलत – कैसे पहचाने सही रास्ता? Chanakya Niti से जानें

चाणक्य की सीख : बिना परखे भरोसा न करें

चाणक्य ने अपने संदेश में स्पष्ट कहा है कि किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करना गलत है. इंसान की पहचान उसके व्यवहार में होती है, उसके वादों में नहीं. जो सामने मुस्कुराए और पीछे से चोट करें, वह कभी भी आपका साथी नहीं हो सकता. बल्कि जो कठोर बनकर भी आपके लिए सोचे और आपके लिए खड़ा हो वही सच्चा साथी है. हालांकि हर अच्छे लोग ऐसा ही होते है यह भी जरूरी नहीं है.

स्वार्थी लोगों से रहें सावधान

चाणक्य चेतावनी देते हैं कि स्वार्थी व्यक्ति सिर्फ अपने काम निकलने तक साथ रहते हैं. ऐसे लोग परिस्थिति बदलते ही नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे लोगों पर आंख बंद कर भरोसा करना बड़ी भूल साबित हो सकती है.

चाणक्य के अनुसार सही व्यक्ति की तीन पहचान होती है

  • वह कठिन समय में भी साथ देता है
  • आपकी भलाई की बात करता है
  • आपकी सफलता से खुश होता है, ऐसा व्यक्ति आपकी जिंदगी में सबसे अच्छे मार्गदर्शक और सहारा बनते हैं.

Also Read: Chanakya Niti: इन 4 लोगों के घर पर समय बिताने से बिगड़ सकती है किस्मत और बढ़ सकती है परेशानियां! चाणक्य का चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >