Chanakya Niti: पढ़ाई में सफल होना चाहते हैं? तो इन आदतों से बचकर रहें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के विद्वान के तौर पर आज भी याद किया जाता है. उनके द्वारा दी गई नीति आज के समय में भी प्रासंगिक है. आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में छात्रों को कुछ आदतों का त्याग करने के बारे में बताया है.

Chanakya Niti: लाइफ में सफलता हासिल करने के लिए छात्र जीवन में मेहनत करने की जरूरत पड़ती है. छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए कुछ चीजों का त्याग करने की सलाह और कुछ बातों का ध्यान देना पड़ता है. इस बारे में चाणक्य नीति में भी आचार्य चाणक्य ने बताया है. आचार्य चाणक्य को प्राचीन भारत के विद्वान के तौर पर आज भी याद किया जाता है. उनके द्वारा दी गई नीति आज के समय में भी प्रासंगिक है. आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातों के बारे में बताया है जिससे विद्यार्थी को करने से बचना चाहिए तो आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से. 

लालच और गुस्सा

आचार्य चाणक्य के अनुसार, विद्यार्थी को लालच से दूर रहना चाहिए. लालच व्यक्ति को गलत रास्ते पर ले जाता है और छात्र जीवन में लक्ष्य से दूर कर देता है. जीवन में ईमानदारी से काम करना चाहिए. पढ़ाई करने वाले लोगों को क्रोध भी नहीं करना चाहिए. गुस्सा सोचने की शक्ति को कम कर देता है और रिश्तों को खराब कर देता है. विद्यार्थी का स्वभाव शांत होना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: हर दिन खुद से पूछिए ये सवाल, जो हर बुद्धिमान पूछता है, बदल जाएगा आपका जीवन

स्वाद और अधिक साज सज्जा

चाणक्य नीति के मुताबिक छात्र को अधिक तली भुनी चीजों से बचना चाहिए नहीं तो इसका असर सेहत पर पड़ता है. सिंपल और संतुलित खाने का सेवन करना चाहिए. पढ़ने के लिए ध्यान लगाना जरूरी है. आचार्य चाणक्य ने विद्यार्थी को दिखावा और अधिक साज सज्जा करने से बचने कि सलाह दी है. 

अधिक नींद और मनोरंजन

आचार्य चाणक्य ने अधिक नींद को त्याग करने को बताया है. ज्यादा सोने से बच्चा आलसी होता है और ये समय को भी बर्बाद करता है. नींद सेहत के लिए जरूरी है पर अधिक सोने की आदत से बचना चाहिए. ज्यादा मनोरंजन भी पढ़ाई में बाधा डालती है इसलिए इससे भी दूर रहना चाहिए. 

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: अगर हैं आपमें ये 4 खूबियां, तो आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >