Chanakya Niti: रात की ये 1 आदत बदल सकती है किस्मत, चाणक्य नीति से जानें धन की चाबी

Chanakya Niti: अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन और घर में कभी धन की कमी न हो, तो चाणक्य नीति के इन नियम को अपनाएं.

Chanakya Niti: हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन में सुख-शांति, धन और समृद्धि बनी रहे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाणक्य नीति में ऐसे कई छोटे-छोटे नियम बताए गए हैं जिन्हें अगर हम अपने दैनिक जीवन में अपनाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रह सकती है.चाणक्य नीति के अनुसार अगर रात में सोने से पहले विशेष कार्य किया जाएं तो घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और दरिद्रता पास नहीं फटकती है.

सोने से पहले करें ये कार्य

  • घर को साफ-सुथरा रखें और दीपक जलाएं : चाणक्य नीति के अनुसार घर विशेष रूप से रसोई और पूजा स्थान को सोने से पहले साफ करना और वहां दीपक जलाना बहुत शुभ माना गया है.यह कार्य मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है क्योंकि जहां स्वच्छता और प्रकाश होता है वहीं देवी लक्ष्मी का वास होता है.

दीपक जलाने के लाभ

  • घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
  • नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं.
  • धन और बरकत का आगमन होता है.
  • मन को शांति और अच्छी नींद प्राप्त होती है.
  • जीवन में स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है.

इन बातों का खास रखें ध्यान

  • घर में झाड़ू उल्टी करके न रखें.
  • किचन में झूठे बर्तन न छोड़ें.
  • अपने बटुए को व्यवस्थित करें.
  • एक सकारात्मक विचार या मंत्र का जाप करें.

Also Read : Chanakya Niti for Successful Life : चाणक्य की सफलता पाने के 3 रहस्यमयी मंत्र, जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Also Read : Chanakya Niti : महिलाओं के इन खास गुणों पर पुरुष होते हैं मोहित,तारीफ किए बिना नहीं रहते

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >