इंसान की बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है उसकी सोच, समय रहते सुधर गए तो बदल जाएगी जिंदगी

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार इंसान की सोच ही उसकी ज़िंदगी की दिशा तय करती है. कई बार हम बिना जाने ऐसी सोच पाल लेते हैं, जो हमें अंदर से कमजोर बना देती है. इस आर्टिकल में हम आपको इसी तरह की सोच के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान पॉलिटिशियन ही नहीं थे बल्कि एक कमाल के शिक्षक भी थे. मानवजाति को सही रास्ता दिखाने के लिए आचार्य चाणक्य ने कई तरह की बातें कहीं थीं जिन्हें आज के समय में हम चाणक्य नीति के नाम से भी जानते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति की तरक्की या बर्बादी का सबसे बड़ा कारण उसकी सोच होती है. कई बार हम अनजाने में ऐसी सोच अपना लेते हैं, जो धीरे-धीरे हमारी जिंदगी को बर्बादी की ओर ले जाने लगती है. यही निगेटिव सोच इंसान को अंदर से कमजोर बना देती है. चाणक्य के अनुसार अगर समय रहते अपनी सोच नहीं बदली जाए, तो उसका निगेटिव असर दिखने लगता है और व्यक्ति की जिंदगी गंभीर रूप से प्रभावित हो जाती है. आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ खतरनाक सोच के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें समय रहते बदल लेना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

सब कुछ किस्मत के भरोसे छोड़ देना

आचार्य चाणक्य के अनुसार जो भी इंसान सिर्फ अपनी किस्मत के भरोसे बैठा रहता है, वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है. चाणक्य के अनुसार बिना मेहनत किये अच्छे परिणाम की उम्मीद करना खुद को धोखा देने के समान होता है. कुछ लोग हमेशा यह कहते रहते हैं कि ‘जो होगा देखा जाएगा’ या फिर ‘मेरी तो किस्मत ही खराब है’. इस तरह की जो सोच होती है वह एक इंसान को अंदर से कमजोर और आलसी बना देती है. चाणक्य के अनुसार किस्मत भी उसी का साथ देती है जो खुद मेहनत करने के लिए तैयार रहता है. अगर आप हर एक चीज के लिए किस्मत को ही दोष देंगे तो आपकी जिंदगी कभी आगे नहीं बढ़ पाएगी.

यह भी पढ़ें: इंसान की सबसे खतरनाक कमजोरी क्या है? समय रहते न समझे तो बर्बादी और पछतावा तय

गलत चीज को भी आदत बना लेना

चाणक्य नीति के अनुसार एक इंसान की गलत आदतें ही उसकी सबसे बड़ी दुश्मन होती हैं. चाहे वह आदत झूठ बोलने की हो, आलस करने की हो या फिर गलत संगति में रहने की हो. जब एक इंसान इस तरह की चीजों को अपनी आदत में शामिल कर लेता है, तो उसे अपना नुकसान होते हुए दिखना बंद हो जाता है. किसी भी इंसान की ये आदतें उसके काम, रिश्ते और कॉन्फिडेंस को अंदर से खत्म कर देती है. आचार्य चाणक्य के अनुसार इस तरह की सभी आदतों को समय रहते पहचान लेना काफी ज्यादा जरूरी है. अगर आप इन्हें समय रहते पहचानते नहीं है तो आपकी जिंदगी देखते ही देखते बर्बाद हो जाती है.

अपमान सहते रहना और चुप रहना

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो भी व्यक्ति बार-बार अपना अपमान सहता रहता है और चुप रह जाता है, उसे समाज में सबसे कमजोर इंसान समझा जाता है. अगर आपकी सोच अपनाम सहने के बाद यह है कि ‘कोई बात नहीं, सह लेते हैं’ तो देखते ही देखते आपका आत्मसम्मान खत्म हो जाता है. समाज भी भी इस तरह के इंसान की इज्जत नहीं करता और न ही ये खुद की कर पाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस जगह पर हमें इज्जत न मिले, वहां हमें खुद के लिए खड़ा होना सीखना चाहिए. जब आप बार-बार अपमान सहते रहते हैं तो आपकी जिंदगी अंदर से खोखली हो जाती है.

यह भी पढ़ें: मुफ्त की चीजें क्यों बना देती हैं इंसान को कमजोर? चाणक्य की चेतावनी जानकर चौंक जाएंगे आप

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >