Chanakya Niti: हर किसी की मदद करना नहीं है समझदारी, सहायता करने से पहले सोचें, वरना पड़ेगा भारी

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के विचारों के बारे में चाणक्य नीति से जानने को मिलते हैं. आज भी चाणक्य की नीतियां उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सालों पहले थीं. चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोगों की मदद नहीं करना चाहिए.

By Sweta Vaidya | September 16, 2025 8:18 AM

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य प्राचीन भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ थे. आचार्य चाणक्य के विचार आज भी लोगों को प्रेरणा देते हैं. आचार्य चाणक्य के विचारों के बारे में चाणक्य नीति से जानने को मिलते हैं. आज भी चाणक्य की नीतियां उतनी ही प्रासंगिक हैं जितनी सालों पहले थीं. आचार्य चाणक्य की बातों से सीख लेकर व्यक्ति अपने जीवन में बुद्धिमानी, आत्मविश्वास और सफलता हासिल कर सकता है. चाणक्य नीति के अनुसार कुछ लोगों की मदद नहीं करना चाहिए, नहीं तो आपका खुद का नुकसान होगा. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल से किन लोगों की मदद करने से पहले आपको सोचना चाहिए. 

जो धोखेबाज हो 

जो लोग दूसरों को धोखा देते हैं, रिश्तों में वफादार नहीं होते, उनका साथ और उनकी मदद करना भी खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे लोग कभी भी आपकी भलाई को नहीं समझते और समय आने पर आपको भी धोखा दे सकते हैं. इस तरह के लोगों से बचकर रहें. इस तरह के लोग सिर्फ अपना फायदा देखते हैं. 

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: मुश्किल दौर में जीवन बदल देंगी आचार्य चाणक्य की ये बातें

जो आलसी हो 

आचार्य चाणक्य के अनुसार, आलसी लोगों जो लोग खुद मेहनत करना नहीं चाहते और अपने काम को लेकर दूसरों के भरोसे बैठे रहते हैं, उनकी मदद करने से भी बचना चाहिए. ऐसे लोग केवल दूसरों पर निर्भर रहते हैं और कभी अपनी स्थिति सुधारने की कोशिश नहीं करते हैं. चाणक्य का कहना है कि आलसी व्यक्ति की मदद करना आपके समय को बर्बाद कर देगा. 

आभार न मानने वाला 

चाणक्य नीति के मुताबिक, चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति को आप बार-बार मदद करें और फिर भी वह आपका सम्मान नहीं करते हैं और आपकी मदद को नजरअंदाज कर दे. ऐसे लोगों की मदद करने से बचना चाहिए. इस तरह के लोग आपकी भलाई को कभी नहीं समझते और हर बार आपकी अच्छाई का गलत फायदा उठाते हैं.

यह भी पढ़ें- Chanakya Niti: चाणक्य नीति में छिपा है धन बढ़ाने का रहस्य, बस करें इन 3 बातों का पालन  

यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: माता- पिता की कौन सी चीज बना देती हैं उन्हें बच्चों का दुश्मन 

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.