Chanakya Niti: अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कई ऐसी बातों का जिक्र किया था जो आज के समय में भी हमारे लिए उतनी ही काम की साबित हो रही हैं. कहा जाता है अगर आप उनकी बातों का पालन सही से करते हैं तो आपका जीवन खुशियों, सफलताओं और समृद्धि से भरा होता है. वहीं, अगर आप इनकी बातों को नजरअंदाज करते हैं, तो जीवन में कई तरह की परेशानियां भी आ सकती हैं. अपनी नीतियों में उन्होंने कुछ ऐसे कामों का भी जिक्र किया है, जिन्हें करते समय किसी भी इंसान को कभी शर्म नहीं करना चाहिए. आचार्य चाणक्य के अनुसार जब भी आप इन कामों को कर रहे होते हैं, तो आपको अपने अंदर के शर्म को किनारे पर रख देना चाहिए. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही 4 कामों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
चाणक्य का वह खास श्लोक
अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, “धनधान्यप्रयोगेषु विद्यासंग्रहणेषु च। आहारे व्यवहारै च न लज्जेत कदाचन॥” इस श्लोक का अर्थ होता है पैसों के इस्तेमाल, ज्ञान प्राप्त करने में, भोजन करने में और बात-व्यवहार करने में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: जल्दबाजी में कभी न करें ये 5 काम, एक गलत फैसला बिगाड़ सकता है आपकी जिंदगी
पैसों के इस्तेमाल में शर्म न करें
कुछ लोगों में यह आदत देखने को मिलती है कि वे पैसे खर्च करने में या फिर पैसों का सही इस्तेमाल करने भी भी झिझकते हैं. उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वे पैसे खर्च करेंगे तो लोग क्या कहेंगे. आचार्य चाणक्य के अनुसार जिस जगह पर जरूरत हो, वहां पर आपको पैसों का सही इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. आपको कभी भी अपनी सेहत, शिक्षा या फिर जरूरत की चीजों पर पैसे खर्च करने में शर्म नहीं आनी चाहिए. अगर आप जरूरत की चीजों में पैसे खर्च नहीं करेंगे तो आगे चलकर आपको सिर्फ पछताना ही पड़ेगा.
ज्ञान प्राप्त करने में शर्म न करें
किसी भी इंसान की सबसे बड़ी ताकत उसके अंदर मौजूद ज्ञान ही होता है. कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें नयी चीजें सीखने या फिर सवाल पूछने में शर्म महसूस होता है. उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वे सवाल करेंगे तो लोग उनका मजाक उड़ाना शुरू कर देंगे. आचार्य चाणक्य ने इस सोच को पूरी तरह से गलत बताया है. वे कहते हैं कि जो भी इंसान नयी चीजें सीखने में शर्म करता है, वह जीवन में कभी भी आगे नहीं बढ़ सकता है. चाहे आप स्कूल में हों, ऑफिस में या फिर किसी अन्य फील्ड में, आपको नयी चीजें सीखने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: इन 5 हालातों में खुलकर सामने आ जाता है इंसान का असली चेहरा, आचार्य चाणक्य ने बताई सच्चाई
भोजन करने में झिझक न रखें
कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जिन्हें दूसरों के सामने बैठकर खाना खाने में संकोच होता है. कई बार तो शर्म की वजह से वे अपनी पसंद की खाने की चीजों को लेने तक में कतरा जाते हैं. आचार्य चाणक्य कहते हैं कि भोजन आपके शरीर की सबसे पहली जरूरत है और आपको कभी भी इसे लेकर शर्मिंदा महसूस नहीं करना चाहिए. जब आप सही समय और सही मात्रा में भोजन करते हैं तो आपके लिए यह सेहतमंद साबित हो सकता है. अगर आप खाने की चीजों में शर्म करंगे तो इसका असर आपकी सेहत पर देखने को मिलेगा.
बात-व्यवहार में शर्म न करें
कई ऐसे लोग होते हैं जिन्हें दूसरों के सामने अपनी बातों को रखने में शर्म आती है या फिर उन्हें झिझक का एहसास होता है. उनके दिमाग में यह चलता रहता है कि कहीं दूसरों के सामने वे कुछ हालत न बोल दें. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके बात और व्यवहार में कॉन्फिडेंस होना चाहिए. जब आप अपनी बातों को खुलकर दूसरों के सामने नहीं रखते हैं, तो वे भी आपको पूरी तरह से समझ नहीं पाते हैं. अपने दिल की बातों और दिमाग में चल रहे विचारों को खुलकर और बेझिझक दूसरों के सामने रखने भी ही आपकी भलाई है.
यह भी पढ़ें: ये 3 आदतें समाज में आपकी इज्जत खत्म कर देती हैं, चाणक्य नीति में छिपा है सम्मान पाने का राज
