मन की चिंता और डर को खत्म करने के लिए चैत्र नवरात्रि 2026 पर करें ये वास्तु उपाय

चैत्र नवरात्रि 2026 पर डॉ. जय मदान के आसान वास्तु और आध्यात्मिक उपाय अपनाएं, डर और चिंता दूर करें और सकारात्मक ऊर्जा से अपने जीवन को भरें.

Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व शक्ति की आराधना का समय है. यह नए साल, नई ऊर्जा और सकारात्मक शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है. इस दौरान प्रकृति में भी बदलाव आता है – हरियाली, फूलों की खुशबू और नई शुरुआत का एहसास भी होता है. इसी खास अवसर पर वास्तु एक्सपर्ट डॉ. जय मदान ने कुछ सरल लेकिन प्रभावशाली वास्तु टिप्स बताए हैं, जो व्यक्ति के भीतर के डर, असुरक्षा और चिंता को दूर करने में मदद कर सकते हैं.

चैत्र नवरात्रि को हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी माना जाता है. यह समय आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली होता है, जब व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. डॉ. जय मदान के अनुसार, अगर इस समय सही तरीके से साधना की जाए, तो मानसिक शांति और आत्मबल में वृद्धि होती है.

चैत्र नवरात्रि 2026: डर और चिंता मिटाने के लिए डॉ. जय मदान के 2 आसान और शक्तिशाली उपाय (Chaitra Navratri 2026 Vastu Tips)

गुलाब की पंखुड़ियों के बीच बैठना

सकारात्मक ऊर्जा पाने के नवरात्रि उपाय

नवरात्रि की रात में जमीन पर सीधे बैठकर अपने चारों ओर गुलाब की पंखुड़ियां फैलाएं और करीब 5 मिनट तक शांत बैठें. यह प्रक्रिया पृथ्वी की ऊर्जा को शरीर में समाहित करती है, जिससे डर और चिंता कम होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है.

कल्पवृक्ष के नीचे ध्यान करना

आसान नवरात्रि साधना

घर के मंदिर में कल्पवृक्ष (इच्छा पूर्ति का पेड़) की तस्वीर रखें और उसके सामने 2 मिनट ध्यान करें.
यह माना जाता है कि कल्पवृक्ष के नीचे ध्यान करने से इच्छाएं पूरी होती हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में आप भी जरूर करें इस तरह से कलश स्थापना, दूर होंगे सारे ग्रह दोष

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में आलता लगाने का ये खास तरीका बदल सकता है आपकी किस्मत? जानें डॉ. जय मदान के टिप्स 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >