Butter Jam Sandwich: कम समय में बनने वाला बच्चों का फेवरेट ब्रेकफास्ट, तैयार करें बटर जैम सैंडविच

Butter Jam Sandwich: अगर आपके भी बच्चे रोज के वही नाश्ते देखकर बोर हो जाते हैं, तो आज हम आपको घर पर बच्चों के लिए टेस्टी बटर जैम सैंडविच बनाने के बारे में बताएंगे.

Butter Jam Sandwich: सुबह की भागदौड़ भरी लाइफ में बच्चों के लिए ऐसा ब्रेकफास्ट या टिफिन तैयार करना होता है, जो टेस्टी हो और बच्चे खुशी-खुशी खाएं. अक्सर बच्चे रोज-रोज वही खाना देखकर जल्दी बोर हो जाते हैं और टिफिन बिना खाए वापस ले आते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता है कि उनके लिए क्या मजेदार बनाया जाए? इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं बटर जैम सैंडविच, जो बच्चों के स्कूल टिफिन के साथ-साथ घर के ब्रेकफास्ट के लिए भी बेस्ट है. इसे बनाने में न तो ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है. ब्रेड, बटर और जैम का ये टेस्टी कॉम्बिनेशन बच्चों को बेहद पसंद आता है और इसका मीठा-सा स्वाद उनके चेहरे पर मुस्कान ले आता है. तो चलिए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कुछ आसान सामग्री और स्टेप को फॉलो करके बटर जैम सैंडविच बनाने की विधि. 

बटर जैम सैंडविच बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • ब्रेड स्लाइस – 2
  • बटर – 1-2 चम्मच
  • जैम (स्ट्रॉबेरी/मिक्स फ्रूट/ऑरेंज) – 1–2 चम्मच

यह भी पढ़ें: How To Make Salted Popcorn: बाजार जैसा स्वाद अब घर पर, जानें नमकीन पॉपकॉर्न बनाने की आसान रेसिपी

यह भी पढ़ें: Homemade Coconut Biscuit: स्वाद मिलेगा बाजार से बेहतर, घर पर बनाएं होममेड नारियल बिस्कुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी

बटर जैम सैंडविच बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप ब्रेड का स्लाइस लें. अब एक ब्रेड पर अच्छी तरह बटर लगाएं. 
  • अब आप दूसरी ब्रेड पर अपनी पसंद का जैम फैलाएं. 
  • अब दोनों ब्रेड को साथ में रखकर सैंडविच बना लें. इसके बाद इसे आधा काटकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Jam Filled Cookies Recipe For Kids: घर पर बनाएं बच्चों की फेवरेट जैम कुकीज, रंग-बिरंगे फ्लेवर देख बन जाएगा फेवरेट

यह भी पढ़ें: Sabudana Methi Pakoda: ठंड में चाय के साथ बनाएं कुरकुरा साबूदाना मेथी पकौड़ा, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >