कम बजट में घर को बनाएं खूबसूरत, त्योहारों पर ये सजावट के तरीके आएंगे काम

Budget Friendly Home Decoration Ideas: त्योहारों पर कम खर्च में घर सजाना चाहते हैं? पुरानी चीजों को नया लुक दें. इन आसान तरीकों से से घर को चमकाएं. जानें डेकोरेशन आइडियाज.

Budget Friendly Home Decoration Ideas: त्योहारों का मौसम आते ही हर किसी का मन करता है कि घर भी थोड़ा सजा-संवरा और खूबसूरत नजर आए. लेकिन घर को नया लुक देने के लिए हर बार महंगे सामान या भारी बजट की जरूरत नहीं होती. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और घर में मौजूद चीजों के सही इस्तेमाल से भी आप अपने घर का लुक बदल सकती हैं. अगर आप भी इस त्योहार घर को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो ये आसान टिप्स (Budget Friendly Home Decoration Ideas) आपके काम आ सकते हैं.

1. सबसे पहले घर की अच्छी तरह करें सफाई

सजावट शुरू करने से पहले घर की अच्छी तरह सफाई करें. फर्नीचर, खिड़कियों, दरवाजों और कोनों की धूल साफ करें. बेकार पड़ी चीजों को हटाकर घर को थोड़ा व्यवस्थित करें. कई बार सिर्फ सामान को सही जगह रखने और घर की सफाई करने से ही पूरा लुक बदल जाता है. 

2. पुराने सामान को दें नया अंदाज

घर को सजाने के लिए हर बार नई चीजें खरीदना जरूरी नहीं है. पुराने कांच के जार, बोतल, ट्रे या डिब्बों को थोड़ी सजावट के साथ दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इन्हें रंगकर या रिबन और लेस लगाकर सुंदर बना सकती हैं. पुराने दुपट्टे या साड़ी के कपड़े से कुशन कवर या टेबल रनर भी तैयार किया जा सकता है.

PC: AI Generated

यह भी पढ़ें: राउंड से लेकर हार्ट शेप तक, अपने चेहरे के आकार के हिसाब से ऐसे चुनें सही सनग्लासेस

3. दीयों से सजाएं घर (Budget Friendly Home Decoration Ideas)

त्योहारों में दीयों की सजावट घर को तुरंत खूबसूरत बना देती है. आप मिट्टी के साधारण दीयों को रंगकर या उन पर छोटी-सी सजावट करके इस्तेमाल कर सकती हैं. इन्हें बालकनी, खिड़की, पूजा की जगह और मुख्य दरवाजे के आसपास रखें. कम खर्च में घर में त्योहार वाला माहौल बनाने का यह आसान तरीका है.

4. फूलों से बढ़ाएं खूबसूरती

ताजे फूलों की हल्की सजावट भी घर को फ्रेश और आकर्षक बना सकती है. गेंदे के फूलों की माला दरवाजे पर लगाएं या फूलों को छोटे गुलदस्ते में सजाकर सेंटर टेबल पर रखें. अगर ताजे फूल रोज बदलना मुश्किल लगे, तो आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

5. लाइटिंग पर दें खास ध्यान

घर की सजावट में रोशनी का बड़ा असर पड़ता है. इसके लिए महंगी लाइट खरीदने की जरूरत नहीं है. घर में पहले से मौजूद फेयरी लाइट्स को बालकनी, खिड़की या दीवार के आसपास लगाएं. पीली रोशनी वाली लाइट घर खूबसूरत लुक देती है.

PC: AI Generated

6. रंगोली से सजाएं मेन गेट 

मुख्य दरवाजे के पास बनाई गई रंगोली घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ त्योहार का माहौल भी बनाती है. इसके लिए महंगे रंग खरीदने की जरूरत नहीं है. चावल, फूलों की पंखुड़ियों और घर में मौजूद रंगों से भी सिंपल रंगोली बनाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें: चीनी छोड़ गुड़ से बनाएं नारियल के लड्डू, मीठे की क्रेविंग के लिए है एकदम परफेक्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >