ब्रोकली से बनाएं कुछ अलग और मजेदार डिशेज, ट्राई करें ये आइडियाज

Broccoli Recipe Ideas: अगर आप भी हर बार ब्रोकली से बनी वही सिंपल सब्जी या भुजिया खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो इन रेसिपीज को बना सकते हैं.

Broccoli Recipe Ideas: आपके फ्रिज में रखी हुई है ब्रोकली और आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाया जाए तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में हम आपको ब्रोकली से बनने वाले कुछ आसान और मजेदार रेसिपी आइडियाज के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. 

ब्रोकली सूप को करें ट्राई 

आप ब्रोकली से टेस्टी सूप बना सकते हैं. अगर आप हल्का खाना पसंद करते हैं तो आप इसे जरूर ट्राई करें. ब्रोकली को उबालकर प्याज, लहसुन और थोड़ा नमक मिलाकर पीस लें. फिर इसे पैन में डालकर उबालें और ऊपर से थोड़ा क्रीम या दूध डालकर सर्व करें. 

ब्रोकली पराठा बनाएं

नाश्ते के लिए ब्रोकली पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. ब्रोकली को बारीक काट लें. कड़ाही में तेल डालकर ब्रोकली को डाल दें. फिर नमक, हरी मिर्च, और मसाले मिलाएं. इस मिश्रण को आटे में भरकर पराठा बना लें. 

ब्रोकली स्टर फ्राई बनाएं

आप ब्रोकली का इस्तेमाल करके जल्दी से कुछ बनाना चाहते हैं तो ब्रोकली स्टर फ्राई को बना सकते हैं. कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें आप लहसुन को डालें. फिर ब्रोकली डालकर भूनें. ऊपर से नमक, काली मिर्च और सोया सॉस डाल दें. 

ब्रोकली राइस को करें ट्राई

अगर आप फ्राइड राइस खाने के शौकीन हैं तो ब्रोकली राइस को जरूर ट्राई करें. कड़ाही में तेल डाल दें. इसमें आप लहसुन, प्याज, कटी ब्रोकली डालकर भूनें. पके हुए चावल को डाल दें. नमक और काली मिर्च डालकर भूनें और गरमा गरम सर्व करें. 

ब्रोकली टिक्की बनाएं

आप स्नैक्स में ब्रोकली टिक्की बना सकते हैं. उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और बारीक कटी हुई  ब्रोकली को एक बर्तन में लें. इसमें बेसन, नमक और मसाले को मिला दें. मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर गोल करके चिपटा कर लें. तवे पर तेल डालकर टिक्की को सेंक लें. 

यह भी पढ़ें- Murmura Upma Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं स्पेशल मुरमुरा उपमा, इस तरीके से करें तैयार

यह भी पढ़ें: Rajma Recipe: आलू की सब्जी खा-खाकर हो गए हैं परेशान, तो आज ही घर पर बनाएं लाजवाब राजमा 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >