नई दुल्हनों के लिए बेस्ट हैं ये मरून और पिंक बैंगल सेट, हर लुक में लगा देंगे चार चांद

Bridal Bangle Set: शादी के बाद पाएं परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक. देखें नई दुल्हनों के लिए मरून और पिंक बैंगल सेट के 5 लेटेस्ट और स्टाइलिश डिजाइन्स.

Bridal Bangle Set: शादी के बाद नई दुल्हन का हर लुक खास होता है और उसमें चूड़ियों या बैंगल सेट की अहम भूमिका होती है. आजकल ट्रेडिशनल रेड के साथ-साथ मरून और पिंक कलर के बैंगल सेट भी काफी ट्रेंड में हैं. ये दोनों रंग हर तरह के ब्राइडल आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देते हैं. अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है या जल्द ही होने वाली है, तो ये मरून और पिंक बैंगल सेट (Maroon Pink Bangle Set) डिजाइन्स आपके कलेक्शन का हिस्सा जरूर होने चाहिए. 

क्लासिक मरून गोल्ड बैंगल सेट (Bridal Bangle Set)

मरून रंग का बैंगल सेट कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता. गोल्ड कड़ा, स्टोन वाली चूड़ियां और मरून ग्लास बैंगल्स का कॉम्बिनेशन बेहद रॉयल लुक देता है. इसे लाल, मरून या गोल्डन लहंगे और सिल्क साड़ी के साथ पहनकर आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी. शादी के बाद की रस्मों और त्योहारों के लिए यह शानदार ऑप्शन है. 

PC: Instagram

बेबी पिंक और रोज गोल्ड कॉम्बिनेशन

अगर आप सॉफ्ट और एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो बेबी पिंक बैंगल सेट (Bridal Bangle Set) चुन सकती हैं. इसमें रोज गोल्ड कड़े, स्टोन वर्क और हल्के पिंक बैंगल्स का कॉम्बिनेशन बेहद स्टाइलिश लगता है. यह पेस्टल लहंगे, अनारकली सूट और हल्के रंग की साड़ियों के साथ खूब जंचता है. 

PC: Social Media

कुंदन वर्क वाला बैंगल सेट

कुंदन ज्वेलरी का ट्रेंड हमेशा बना रहता है. मरून और पिंक बैंगल्स के साथ कुंदन कड़े जोड़ने से पूरा सेट और भी रिच लुक देता है. अगर आप शादी के बाद पहली तीज, करवा चौथ या किसी फैमिली फंक्शन में ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो यह डिजाइन बेहतरीन रहेगा. 

PC: Instagram

स्टोन और मोती वाले बैंगल्स

आजकल बैंगल सेट में पर्ल और स्टोन वर्क काफी पसंद किया जा रहा है. मरून और पिंक चूड़ियों के बीच मोती जड़े कड़े पूरे सेट को क्लासी और प्रीमियम लुक देते हैं. यह डिजाइन हैवी और लाइट दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाता है. 

PC: Social Media

मिनिमल बैंगल सेट (Bridal Bangle Set)

हर नई दुल्हन हैवी चूड़ियां पहनना पसंद नहीं करती. ऐसे में पतले मरून और पिंक बैंगल्स के साथ दो-तीन डिजाइनर कड़े वाला मिनिमल सेट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे रोजाना भी आसानी से पहना जा सकता है और यह बेहद स्टाइलिश दिखता है. 

PC: Social Media

यह भी पढ़ें: सोने की बाली का ऐसा कलेक्शन, जिसे हर महिला करना चाहेगी ट्राई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By स्मिता दे

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >