Bottle Gourd Benefits: बीपी, शुगर से लेकर स्किन तक की समस्याओं में रामबाण है ये सब्जी, हर सीजन में आसानी से उपलब्ध

Bottle Gourd Benefits: एक ऐसी सब्जी, जो आसानी से सभी किचन में उपलब्ध होती है. यह सब्जी खाने में जितने हल्की और बनाने में आसान है, स्वास्थ्य के लिए उतनी ही फायदेमंद भी है. हर सीजन में यह आसानी से मिल भी जाती है. इस सब्जी का बीपी, शुगर से लेकर स्किन सम्स्याओं में राहत दिलाने के गुण होते हैं. पढ़ें पूरी खबर…

Bottle Gourd Benefits: आज हम आपको एक ऐसी सब्जी के बारे में बताएंगे, जो हर मौसम में आसानी से मिल जाती है. लेकिन, बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो इसके चमत्कारी गुण के बारे में जानते हैं. वो सब्जी है लौकी. जी हां, लौकी, जिसे बोटल गार्ड के नाम से भी जानते हैं. हमारे देश में खास कर यूपी बिहार में के घरों में यह आसानी से मिलने वाली सब्जी है. लौकी न केवल स्वाद में हल्की और ताजगी देने वाली होती है, बल्कि इसके कई चमत्कारी लाभ हैं. इस सब्जी के सेवन से आप कई असाध्य बीमारियों पर कंट्रोल पा सकते हैं. 

शरीर को रखता है हाइड्रेटेड: लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसमें भरपूरी मात्रा में पानी की मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करती है. साथ ही किडनी को हेल्थी बनाए रखने में मदद करती है. 

वजन घटाने और पाचन में करती है मदद: लौकी में कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करता है और पेट को हल्का बनाए रखता है. लौकी की सब्जी हल्की होती है, जिसकी वजह से वह आसानी से पच जाती है. इसलिए लौकी कब्ज, अपच और पेट की अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में भी मदद करती है. आप लौकी को किसी भी रूप में ले सकते हैं. चाहे तो सब्जी बना कर खाएं या फिर लौकी का रस भी पी सकते हैं, यह आपके पेट को ठंडक पहुंचाता है और एसीडिटी को नियंत्रित करने में मदद करता है. 

हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतर: लौकी में कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले गुण पाए जाते हैं. साथ ही यह रक्तचाप को भी नियंत्रित रखता है.

स्किन संबंधी समस्याओं में लाभकारी: लौकी में विटामिन C एंटीऑक्सिडेंट मौजूद होता है, जो त्वचा की समस्याओं में मददगार साबित होता है. साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लौकी मददगार साबित होता है. लौकी में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के गुण पाए जाते हैं.

ALSO READ: Vastu Tips: घर में झाड़ू रखने का ये है सही तरीका, नेगेटिव एनर्जी को कर देगा दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >