बॉडी टैनिंग हटाने के लिए ट्राई करें आंचल जैन की ये होम रेमिडी

Tanning Removal: अगर आप भी अपनी त्वचा की खोई हुई रौनक वापस पाना चाहते हैं, तो टैनिंग हटाने के लिए इस आर्टिकल में बताए गए आसान उपाय अपना सकते हैं. आइए जानते हैं इस उपाय के बारे में.

Tanning Removal: धूप में ज्यादा समय बिताने की वजह से त्वचा पर टैनिंग होना एक आम समस्या है. इससे स्किनटोन एक जैसा नहीं दिखता. चेहरे, हाथों, पैरों और गर्दन पर टैनिंग की वजह से त्वचा बेजान और डल नजर आने लगती है. ऐसे में जरूरी है कि स्किन की सही देखभाल की जाए और कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाए जाएं. टैनिंग हटाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले कई तरह के प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करते हैं. आप घरेलू उपाय की मदद भी ले सकते हैं. इस आर्टिकल में आप ऐसा ही एक घरेलू तरीके के बारे में जान सकते हैं. इसके लिए आपको बस जरूरत पड़ेगी एक पेस्ट बनाने की. इस पेस्ट को आप घर पर आसानी से मिलने वाली चीजों से तैयार कर सकते हैं. इस होम रेमिडी को कंटेंट क्रिएटर आंचल जैन ने इंस्टाग्राम अकाउंट @aanchalnavneetjain पर शेयर किया है. 

पेस्ट बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हल्दी- 2 चम्मच
  • कॉफी- 1 चम्मच 
  • बेसन- 1 चम्मच 
  • शहद- 1 चम्मच 
  • पानी- जरूरत के अनुसार

कैसे तैयार करें?

  • पेस्ट तैयार करने के लिए आप एक पैन को गर्म करें. इसमें आप हल्दी को डालें. हल्दी को आप अच्छे से ब्राउन होने तक भूनें. अब इसे आप एक कटोरे में निकाल लें और ठंडा होने दें.  
  • इसके बाद इसमें आप कॉफी पाउडर को मिला दें. फिर बेसन और शहद को भी डाल दें. थोड़ा पानी डालकर स्मूद गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. 

इस्तेमाल करने का तरीका

इस पेस्ट को इस्तेमाल करने के लिए आप इसे बॉडी पर लगा सकते हैं. हाथ से आप पेस्ट को पैर, गर्दन, हाथ, कंधे और चेहरे पर लगा लें. इसे आप 10 मिनट तक लगा रहने दें. इसके बाद आप इस पानी से धोकर साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: डबल चिन कम कर रहा है चेहरे की खूबसूरती, दूर करने के लिए इन उपायों को अपनाएं

यह भी पढ़ें: Skincare Tips: स्किन पर आई झुर्रियों को कम करेगा घर का यह मसाला, चेहरे की चमक को रखेगा बरकरार

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >