काले चने और मूंगफली से झटपट बनाएं चटपटा सलाद

Black Chana Peanut Salad: घर पर बनाना चाहते हैं बिना तेल वाला चटपटा स्नैक्स तो आप इस आर्टिकल की मदद से जरूर ट्राई करें काले चने और मूंगफली से बना ये टेस्टी सलाद.

Black Chana Peanut Salad: खीरा और गाजर का सलाद रोजाना घर पर जरूर बनता है इसलिए आज हम आपको खीरे-गाजर का नहीं, बल्कि काले चने और मूंगफली से बनाने वाला टेस्टी सलाद बनाने की रेसिपी बताएंगे. कम समय में बनने वाला ये सलाद आप स्नैक्स के टाइम या सुबह के नाश्ते में भी खा सकते हैं. आप इसे ऑफिस या बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर काले चने और मूंगफली का सलाद बनाने का आसान तरीका. 

काले चने और मूंगफली सलाद बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • काले चने – आधा कप उबला हुआ 
  • मूंगफली – आधा कप उबला हुआ 
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर – 1 बारीक कटा हुआ 
  • नींबू का रस – 1 चम्मच 
  • सरसों का तेल – आधा छोटा चम्मच (ऑप्शन)
  • हरा धनिया – आधा चम्मच (कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार 
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • भुना हुआ जीरा पाउडर – आधा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा चम्मच 

काले चने और मूंगफली सलाद बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बड़ा कटोरी लें और इसमें पहले से उबला हुआ काला चना और मूंगफली डालें. इसके बाद आप कटोरी में एक एक करके बारीक कटा हुआ प्याज, बारीक कटा हुआ टमाटर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कटा हुआ हरा धनिया डालें और हल्के हाथ से मिलाएं, जिससे सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए. 
  • अब आप सलाद में स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, चाट मसाला और नींबू का रस डालें. आप थोड़ा सा इसके ऊपर से सरसों का तेल डाल सकते हैं. अब सारे इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिलाएं. 
  • ध्यान रखें कि मिक्स करते समय चना टूटे नहीं और सब मसाले बराबर मिक्स हो. तैयार सलाद को 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. अब आपका सलाद पूरी तरह बनकर तैयार है. आप इसे छोटे कटोरी में निकालकर सबको सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Guava Chaat Recipe: फ्रूट लवर्स के लिए परफेक्ट है ये अमरूद चाट, जानिए बनाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें: Masala Peanuts: चाय के साथ अब हर शाम होगी मजेदार, मिनटों में बनाएं टेस्टी मसाला मूंगफली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >