घर पर बनाएं बिहारी स्टाइल हरे चने का भभरा, आदित्य ने बताई रेसिपी

हरा चना से आप भी कुछ टेस्टी स्नैक्स बनाने का सोच रहे हैं तो आप बिहारी स्टाइल में हरे चना भभरा को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हरा चना बनाने का तरीका.

होली का त्योहार स्वादिष्ट पकवान के बिना अधूरा लगता है. इस मौके पर आप भी स्नैक्स में कुछ खास बनाना चाहते हैं तो हरे चने का भभरा को बना सकते हैं. हरा चना भभरा बिहार की खास डिश है जिसका स्वाद लाजवाब होता है. ताजे हरे चने और मसालों में तैयार किया गया यह भभरा बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है जो खाने के मजा को दोगुना कर देता है. होली के मौके पर आप भी इसे जरूर ट्राई करें. इसकी रेसिपी कंटेट क्रिएटर आदित्य कुमार ने इंस्टाग्राम हैंडल @adityacooks पर शेयर की है. आइए जानते हैं हरा चना भभरा बनाने की रेसिपी. 

हरे चने का भभरा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरा चना
  • बेसन 
  • प्याज 
  • चावल
  • जीरा
  • लाल मिर्च पाउडर
  • हरी मिर्च 
  • अदरक
  • धनिया पाउडर  
  • नमक 
  • हल्दी 
  • काली मिर्च
  • पानी 
  • धनिया पत्ती

हरे चने का भभरा को कैसे तैयार करें?

  • हरा चना भभरा बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप चावल को 3-4 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें.
  • अब आप चावल, 4-5 लहसुन की कलियां, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, आधा चम्मच जीरा, हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें.
  • इसे एक बर्तन में निकाल लें. इसमें आप 1 कप बेसन, 1 कप हरा चना, बारीक कटी हुई हरी मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें. अब आप नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च का पाउडर डाल दें. थोड़ी सी बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को डाल दें. 
  • थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें.
  • अब आप कड़ाही में तेल डाल दें. इसके बाद आप एक बड़े चम्मच की मदद से घोल को तेल में डाल दें. इसे आप मध्यम आंच पर दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें. जब ये क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे निकाल लें. इस तरह से आप आसानी से हरा चना भभरा को बना सकते हैं. 
  • हरा चना भभरा को आप चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: घर पर मिनटों में बनाएं होली स्पेशल मिनी वेज कबाब, बच्चे ही नहीं बड़े भी करेंगे पसंद

यह भी पढ़ें: ट्रेडिशनल बिहारी लिट्टी को दें मॉडर्न ट्विस्ट, स्नैक टाइम के लिए परफेक्ट रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >