Besan Pyaz Ka Paratha: दही या चटनी के साथ सर्व करें गरमा-गरम बेसन प्याज का पराठा, स्वाद ऐसा कि आलू का पराठा भी लगेगा फीका 

Besan Pyaz Ka Paratha: बेसन से पकौड़े नहीं, इस बार हम आपको बेसन प्याज का पराठा बनाने के बारे में बताएंगे. इसे आप आसानी से घर पर तैयार करके दही या चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.

By Priya Gupta | October 11, 2025 2:35 PM

Besan Pyaz Ka Paratha: पराठे तो अपने कई तरह के खाए होंगे जैसे आलू, गोभी, मूली या पनीर के, लेकिन अगर बात करें सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पराठे की, तो हर किसी के जुबान पर सबसे पहले आलू का पराठा ही आता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो बेसन प्याज का पराठा बेस्ट चॉइस है. ये पराठा बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो हर बाइट में बहुत टेस्टी लगता है. बेसन से बने पकौड़े, ढोकले और हलवे तो अपने ट्राई किया है, आज इस आर्टिकल के जरिए एक बार बेसन प्याज का पराठा बनाकर जरूर ट्राई करें. 

बेसन प्याज का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

आटे के लिए 

  • गेहूं का आटा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • पानी – जरूरत के अनुसार

भरावन के लिए 

  • बेसन – 1 कप
  • प्याज – 1 बड़ा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • धनिया पत्ता – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा हुआ)
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी – आधा  छोटा चम्मच
  • जीरा – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – जरूरत के अनुसार 

यह भी पढ़ें: Light Aloo Paratha For Kids Without Spices: बच्चे नहीं करेंगे खाने से मना, इस तरह रेडी करें बिना मसालों का आलू पराठा 

यह भी पढ़ें- Masala Papad Recipe: सिर्फ 5 मिनट में तीखे स्वाद और कुरकुरेपन से भरा मसाला पापड़

बेसन प्याज का पराठा बनाने की विधि क्या है?

  • बेसन प्याज का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक और तेल डालकर हल्के हाथ से मिलाएं. फिर इसमें पानी डालते हुए सॉफ्ट आटा गूंथकर इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें. 
  • अब एक कढ़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें जीरा, प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ता डालकर 1-2 मिनट भूनें. 
  • इसके बाद अब इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक अच्छे से पकाएं. अच्छे से मसाला पक जाने के बाद लाल मिर्च, हल्दी, और नमक डालकर मिलाएं. इसे निकालकर ठंडा होने के लिए अलग कर दें. 
  • अब आटे की लोई लें, इसे गोल बेलकर बीच में बेसन-प्याज की भरावन रखें और बंद करके, हल्के हाथों से बेलकर पराठा बनाएं. 
  • गैस में तवा गर्म करें, फिर तैयार हुए पराठा डालकर दोनों तरफ से तेल  लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें.

यह भी पढ़ें- Methi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं कुछ हटकर, तैयार करें ये गरमा-गरम मेथी का पराठा 

बेसन प्याज का पराठा किस चीज के साथ सर्व करें?

बेसन प्याज का पराठे को हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

बेसन से क्या-क्या बनता है?

बेसन से पकौड़ा, चीला, सब्जी, ढोकला और भी कई प्रकार के डिश बनते हैं. 

कौन-कौन से पराठे खाने में टेस्टी लगते हैं?

आलू, गोभी, सत्तू, मेथी और पनीर के पराठे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं. इसे आप घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं. 

मेहमानों को कौन-सा पराठा सर्व करें?

मेहमानों के लिए आप गरमा-गरम पनीर का पराठा सर्व कर सकते हैं. 

बच्चों को टिफिन में कौन-सा पराठा दें?

बच्चों के लिए आलू का पराठा टिफिन में दे सकते हैं. ये पराठा खाने में बहुत टेस्टी और बच्चों की पहली पसंद होता है.