Beauty Tips: बिना महंगे प्रोडक्ट्स के सिर्फ 7 दिनों में निखर जाएगी चहेरे की रंगत! ग्लोइंग स्किन पाने के लिए डेली रूटीन में अपनाएं ये आदतें

Beauty Tips: क्या आपका चेहरा थका हुआ सा और डल लग रहा है? चिंता मत कीजिए. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे हफ्तेभर में चेहरे की रंगत निखारने के आसान और असरदार टिप्स. इन आसान आदतों को अपनाकर आप सिर्फ 7 दिनों में ही अपने चेहरे को फ्रेश, ग्लोइंग और खूबसूरत बना सकते हैं.

Beauty Tips: हमारा चेहरा हमारी पर्सनालिटी का एक काफी महत्वपूर्ण हिस्सा होता है. यह एक मुख्य कारण है कि हम सभी की यह चाहत होती है कि ये हमेशा ही खूबसूरत और ग्लोइंग बनी रहे. कई बार थकान, नींद न पूरी होने की वजह से, गलत डाइट और मौसम में बदलाव के कारण हमारी स्किन या फिर चेहरा डल पड़ जाता है और देखने में काफी फीका भी लगने लगता है. जब ऐसा होता है तो हम मार्केट में मौजूद प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेना शुरू कर देते हैं बिना यह सोचे की चेहरे की रंगत को निखारने के लिए इन चीजों की नहीं बल्कि डेली रूटीन में सिर्फ कुछ बदलाव करने की जरूरत होती है. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जो चाहते हैं कि उनके चेहरे की रंगत हफ्तेभर में निखर जाए वह भी बिना किसी महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट के. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप महज 7 दिनों में ही अपने चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बना सकेंगे. चलिए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से.

पर्याप्त मात्रा में पीएं पानी

हमारी स्किन का अगर कोई सच्चा दोस्त है तो वह है पानी. जब आप पूरे दिन उचित मात्रा में पानी पीते रहते हैं तो सिर्फ आपकी स्किन को ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है. जब आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है तो उसकी रंगत अपने आप निखरने लगती है. स्किन और शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए कोशिश करें कि हर दिन कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीएं. आप अगर चाहें तो नारियल पानी या फिर हर्बल टी का भी सेवन करना शुरू कर सकते हैं.

Beauty Tips: कम उम्र में ही चेहरे पर दिख रही झुर्रियां और फाइन लाइन्स? ये गलतियां समय से पहले ही आपकी स्किन को बना रही हैं बूढ़ा

सही डाइट भी है उतनी ही जरूरी

अगर आप अपने चेहरे की रंगत को निखारना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ बाहर से नहीं अंदर से भी इसकी देखभाल करना जरूरी है. आपकी डाइट भी यह तय करती है कि आपकी स्किन कैसी होगी. चेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों, फलों, अखरोट और अलग-अलग सीड्स को शामिल करना शुरू कर दें. इसके अलावा आपको यह भी कोशिश करनी है कि आप प्रोसेस्ड और तली-भुनी चीजों से दूरी बनाकर रखें.

चेहरे को रखें साफ और मॉइस्चराइज्ड

जब आप अपने चेहरे को साफ रखते हैं तो इसकी रंगत खुद निखरने लगती है. चेहरे की सफाई के लिए हर सुबह एक माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें. चेहरे को धो लेने के बाद एक लाइट मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. यह छोटा सा स्टेप आपकी स्किन में मॉइस्चर को बरकारार रखने में मदद करता है जिससे डलनेस कम होती है. अगर आप एक लड़की हैं तो हर रात सोने से पहले मेकअप को साफ करके ही सोने जाएं.

घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल

अगर आप काफी कम समय में अपने चेहरे की रंगत को निखारना चाहते हैं तो घर ओर बने फेस पैक्स काफी ज्यादा मददगार हो सकते हैं. चेहरे की रंगत को निखारने के लिए हल्दी, बेसन और दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपको फर्क दिखना शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें: Beauty Tips: दादी-नानी के ये नुस्खे आज भी महंगे सीरम्स को दे रहे हैं टक्कर, हर उम्र की महिलाओं के लिए खास स्किन केयर टिप्स

Disclaimer: हमारी खबरें जनसामान्य के लिए हितकारी हैं. लेकिन दवा या किसी मेडिकल सलाह को डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >