Beauty Tips: महंगे फेशियल से नहीं बल्कि किचन में मौजूद इन चीजों से मिलेगी सोने सी निखरी त्वचा, जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Beauty Tips: अगर आप एक निखरी हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो महंगे फेशियल की नहीं बल्कि आपके किचन में मौजूद ये चीजें आपकी काफी मदद कर सकती है. इन चीजों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा काफी ज्यादा निखरी हुई लगने लगती है.

Beauty Tips: अगर आपका चेहरा डल पड़ गया है या फिर उसका निखार खो गया है तो अब आपको चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. आज हम आपको महंगे फेशियल्स या फिर प्रोडक्ट्स के बारे में नहीं बल्कि घर के किचन में ही मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके नियमित इस्तेमाल से आप काफी आसानी से मिनटों में सोने सी निखरी त्वचा पा सकते हैं. चलिए जानते हैं इन मैजिकल चीजों को इस्तेमाल करने का तरीका.

निखार लाने के लिए कैसे बनाएं फेस मास्क?

अगर आप चेहरे पर निखार लाने वाले इस फेस मास्क को घर पर बनाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको बेसन, हल्दी, शहद और दही की जरूरत पड़ेगी. सबसे पहले एक कटोरे में आपको दो बड़े चम्मचों में बेसन, आधा चम्मच हल्दी दो बड़े चम्मचों में दही और एक चम्मच शहद मिला लेना होगा. इन चीजों को मिलाने के बाद जब एक स्मूद और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. अब इस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन पर अच्छे से लगा लें.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: 50 की उम्र में भी चेहरे पर नहीं दिखेंगी बुढ़ापे की निशानियां, डायट में इन चीजों को शामिल करने से होगा फायदा

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

किस तरह करें फेस मास्क का इस्तेमाल?

इस फेस मास्क को आपको अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लेना है और आधे घंटे के लिए छोड़ देना है. जब आपको लगे कि यह थोड़ा सा सूख गया है तो अब फेस वाश की मदद से अपने चेहरे को अच्छे से धो लें. ध्यान में रखें कि चेहरे को धोने के लिए हमेशा ही गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.

क्या है फायदा?

जब आप नियमित तौर पर इस फेस पैक का इस्तेमाल अपने चेहरे पर करते हैं तो आपके त्वचा की रंगत बेहतर होती है और साथ ही बेजान त्वचा में भी एक नयी जान आ जाती है. हफ्ते में इस फेस पैक के दो बार इस्तेमाल से ही आपको फर्क साफ पता चलने लगता है.

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: एक ही दिन में चेहरे से गायब हो जाएंगे सारे पिंपल्स, देखने वाले कहेंगे वाह क्या बात है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >