Beauty Tips: मिनटों में दूर होगी टैनिंग और ग्लो करने लगेगी स्किन, कॉफी के साथ इन चीजों को मिलाकर आज ही करें चेहरे पर इस्तेमाल

Beauty Tips: अगर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है. आप चाहें तो किचन में मौजूद कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करके भी अपनी ये ख्वाहिश मिनटों में पूरी कर सकते हैं.

Beauty Tips: हर किसी की यह ख्वाइश होती है कि उनकी स्किन सिर्फ खूबसूरत ही नहीं बल्कि ग्लोइंग भी हो. ऐसा इसलिए क्योंकि स्किन से जुड़ी जब हमें कोई भी प्रॉब्लम होती है तो इसका सीधा असर हमारे कॉन्फिडेंस पर पड़ता है. जब हमें स्किन से जुड़ी कोई भी प्रॉब्लम होती है तो हम उससे छुटकारा पाने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स और नुस्खों को अपनाते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स हमें प्रॉब्लम्स से कुछ समय के लिए छुटकारा दिला तो सकते हैं लेकिन कई बार इनका कोई भी फायदा हमें होता नहीं है बल्कि इनके इस्तेमाल से सिर्फ हमारे पैसों की और समय की ही बर्बादी होती है. आपके पैसे और समय की बर्बादी न हो इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप किचन में मौजूद कॉफी के साथ मिक्स करके अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकते हैं. जब आप इन फेस पैक्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई तरह की प्रॉब्लम्स से हमेशा के लिए छुटकारा मिल सकता है. तो चलिए इन फेस पैक्स और इन्हें किस तरह से इस्तेमाल करना है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

चेहरे पर करें कॉफी और एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

अगर आपका चेहरा अक्सर लाल दिखता है या फिर उसमें पिंपल्स निकल आते हैं तो आपको कॉफी के साथ एलोवेरा जेल को अच्छे से मिक्स करके एक फेस पैक तैयार कर लेना है. जब एक गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ देना है. जब आप रेगुलर बेसिस पर इस फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं अपने चेहरे पर तो डेड स्किन सेल्स क्लियर होते हैं और साथ ही स्किन में मौजूद हर डस्ट और डर्ट क्लीन हो जाता है. जब आपकी स्किन क्लीन होती है तो आपके चेहरे पर पिंपल्स निकलना भी कम हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: Makhana Face Pack: महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, रिंकल्स और फाइन लाइन्स से छुटकारा दिलाएंगे मखाने से बने ये पावरफुल फेस पैक्स

यह भी पढ़ें: Winter Skincare Tips: सर्दियों में भी अब स्किन नहीं होगी ड्राई और डैमेज, चेहरे की चमक बरकरार रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

टैनिंग से छुटकारा पाने के लिए कॉफी और बेसन का इस्तेमाल

अगर लगातार धूप में रहने की वजह से आपकी स्किन टैन हो गयी है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप कॉफी के साथ बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको थोड़ा सा पानी लेकर उसमें कॉफी और बेसन डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगा लें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. लास्ट में आपको अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लेना है. नियमित तौर पर इसके इस्तेमाल से आपको टैनिंग की प्रॉब्लम से छुटकारा मिल सकता है.

स्किन को ग्लोइंग और मॉइस्चराइज्ड बनाने के लिए

अगर आपकी स्किन काफी ज्यादा ड्राई है और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो दूध और कॉफी से बने फेस पैक का इस्तेमाल आपके लिए सबसे फायदेमंद है. इसके लिए आपको दो चम्मच दूध में जरूरत के अनुसार कॉफी डालकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है. इस फेस को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ देना है. जब आप इसका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं तो आपकी स्किन मॉइस्चराइज्ड रहती है और ग्लो करने लगती है.

यह भी पढ़ें: Anti Ageing Tips: 40 की उम्र में भी पाएं 25 जैसी जवां त्वचा! अपनाएं ये आसान टिप्स और बदल लें अपना पूरा लुक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >