Sharara Dress: आज शादी का फंक्शन हो, कोई फेस्टिवल, ऑफिस सेलिब्रेशन या फिर फैमिली गेट-टुगेदर शरारा सूट हर मौके पर एलिगेंट और रॉयल लुक देता है. इसकी खासियत है इसका फ्लेयर्ड बॉटम, जो चलते समय ग्रेस ऐड करता है और पहनने में भी बेहद कंफर्टेबल होता है. आइए जानते हैं अलग-अलग मौकों के लिए परफेक्ट शरारा ड्रेस डिजाइन्स.
अलग-अलग मौकों पर कौन-सी Sharara Dress रहेगी सबसे परफेक्ट चॉइस?
1. Festival Wear Sharara Dress: Wedding Function के लिए परफेक्ट चॉइस
शादी या उससे जुड़े फंक्शन्स जैसे मेहंदी, संगीत या हल्दी के लिए फेस्टिवल वियर शरारा ड्रेस एक बेहतरीन चॉइस है. ये शरारा सूट हेवी एम्ब्रॉयडरी, मिरर वर्क, गोटा पट्टी और सिल्क या जॉर्जेट फैब्रिक में आते हैं.
इनकी सबसे बड़ी खासियत है कि ये देखने में बेहद स्टाइलिश होते हैं लेकिन भारी लहंगे की तुलना में ज्यादा कंफर्टेबल रहते हैं. दुपट्टे के साथ इनका ओवरऑल लुक बेहद ग्रेसफुल लगता है.
2. Cotton Sharara Suits: Office Wear और Casual Gatherings के लिए बेस्ट
अगर आप ऑफिस, फैमिली पूजा, किटी पार्टी या कैजुअल गेट-टुगेदर के लिए कुछ सिंपल और एलिगेंट ढूंढ रही हैं, तो कॉटन शरारा सूट परफेक्ट ऑप्शन है.
हल्का फैब्रिक, सॉफ्ट प्रिंट्स और पेस्टल या ब्राइट कलर्स इसे पूरे दिन पहनने के लिए आरामदायक बनाते हैं. यह लुक ट्रेडिशनल भी लगता है और ओवरड्रेस्ड भी नहीं.
3. Indo-Western Sharara Dresses: Reception और Party Look के लिए इस तरह के शरारा सूट चुनें
इंडो-वेस्टर्न शरारा ड्रेसेज़ आजकल रिसेप्शन, वेडिंग पार्टी और दिवाली पार्टी के लिए काफी ट्रेंड में हैं. क्रॉप टॉप, जैकेट स्टाइल कुर्ती या बेल्टेड शरारा इन्हें मॉडर्न टच देता है.
ऑफिस में इंडियन फेस्टिवल जैसे गणेश उत्सव, दीवाली सेलिब्रेशन के लिए भी ये शरारा ड्रेसेज़ एकदम परफेक्ट रहती हैं – स्टाइलिश भी और प्रोफेशनल भी.
यह भी पढ़ें: Red Saree for Pooja: पूजा-पाठ के लिए देखें रेड साड़ी के लेटेस्ट डिज़ाइन, सेलिब्रिटी लुक से लें आइडियाज
