सिंपल व्हाइट कुर्ती या साड़ी के साथ पहनें ये खूबसूरत बैंगल्स, पाएं स्टाइलिश लुक

Bangles Design: अगर आप भारी-भरकम गहने पसंद नहीं करतीं, तो एक सिंपल व्हाइट कुर्ती या साड़ी के साथ खूबसूरत और स्टाइलिश बैंगल्स पहन सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ स्टाइलिश और ट्रेंडी बैंग्ल्स आइडियाज लेकर आए हैं जो व्हाइट कुर्ती, सूट या साड़ी के साथ अच्छे लगेंगे.

Bangles Design: व्हाइट कुर्ती, सूट या साड़ी पर सही बैंग्लस का चुनाव आपके लुक को खास बना सकता है. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि व्हाइट कुर्ती, सूट या साड़ी के साथ पहनने के लिए बैंग्लस आइडियाज. चाहे आप रोजमर्रा की कैजुअल स्टाइल चाहती हो या किसी फेस्टिव मौके के लिए ग्लैमरस लुक ये चूड़ियां आपके हाथों को आकर्षक बनाकर आपके लुक को पूरा करने में मदद करती हैं. 

मैरून रंग की चूड़ियां

Maroon bangles (ai image)

सफेद साड़ी, सूट या कुर्ती के साथ आप मैरून रंग की चूड़ियां को पहन सकती हैं. मैरून रंग की चूड़ियां सफेद रंग के कपड़ों के साथ सुंदर लगती हैं और आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाती है. ये कॉम्बिनेशन सिंपल लुक में चार चांद लगाता है और आपको स्टाइलिश और एलिगेंट दिखने में मदद करता है. 

रानी पिंक रंग की चूड़ियां

Rani pink bangles (ai image)

रानी पिंक चूड़ियां को आप पहन सकती हैं. आप इन्हें हल्के कॉटन कुर्ती के साथ पहन सकती हैं. इस रंग की चूड़ियों में हल्की वर्क वाली डिजाइन चुनकर आप अपने लुक को और भी खास बना सकती हैं. 

ब्लू रंग की चूड़ियां

Blue colour bangles (ai image)

ब्लू रंग की चूड़ियां हाथों में बहुत सुंदर लगती हैं. ये खासकर व्हाइट सूट या कुर्ती के साथ बहुत खूबसूरती से मेल खाती हैं. सफेद आउटफिट पर ब्लू चूड़ियों का रंग उभरकर सामने आता है जिससे पूरा लुक आकर्षक और स्टाइलिश लगता है. 

सिल्वर रंग की चूड़ियां

Silver colour bangles (ai image)

अपने आउटफिट के साथ आप सिल्वर रंग की चूड़ियां ट्राई कर सकती हैं. आप अपने पसंद के हिसाब से पतली या मोटी चूड़ी डिजाइन चुन सकती हैं. 

लाइट ग्रीन कलर की चूड़ियां 

Light green bangles (ai image)

लाइट ग्रीन रंग की चूड़ियां व्हाइट कलर के आउटफिट के साथ काफी अच्छी लगती हैं. आप इसमें प्लेन या वर्क वाली चूड़ियों को सेलेक्ट कर सकती हैं. अगर चूड़ियां सिंपल हैं तो आप सिल्वर या गोल्डन रंग की चूड़ियों के साथ ज्यादा लेयरिंग कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Red Bangles Design: हाथों में स्टाइल और ग्लैमर बढ़ाएं, यहां देखें लाल चूड़ियों के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन

यह भी पढ़ें: Latest Bangles Design: चूड़ियों की खनक से कहर ढाए हर जगह, ट्राई करें ये लेटेस्ट बैंगल्स डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >