Bangle Hacks: कई सारी महिलाओं को हर बार चूड़ियां पहनने में दिक्कत आती है. इसमें कभी-कभी नई नवेली दुल्हन तो कभी वजन में फर्क आने पर यह परेशानी होती है. मन उस वक्त उदास हो जाता है जब कपड़े के साथ वाली मैचिंग चूड़ियां हाथों में नहीं आती या फिर अधिक कोशिश करने के बाद कई बार टूट जाती है. इस समस्या समाधान के लिए हम आपको चूड़ी पहनने के आसान टिप्स बता रहे हैं. इन उपायों को आजमाकर आप बड़ी आसानी से बिना टेंशन से तरह-तरह की चूड़ियां पहन सकती हैं.
प्लास्टिक ग्लव्स का इस्तेमाल
प्लास्टिक ग्लव्स की मदद से आप हाथों में बहुत आसानी से चूड़ियां पहन सकती हैं. इसके लिए आप एक प्लास्टिक हैंड ग्लव्स या फिर प्लास्टिक की थैली भी पहन सकती हैं. इसे हाथों में पहनने के बाद अब चूड़ी को गोल गोल घुमाते हुए कलाई में डाल लें. अंगूठे की हड्डी को चूड़ी जैसे ही पार कर ले तो फिर उसे कलाई तक लाना आसान होता है. अब इस ग्लव्स या थैली को निकाल लें.
यह भी पढ़ें: Eye Makeup Hacks for Beginners: हर लड़की को पता होने चाहिए ये आई मेकअप हैक्स
हैंड क्रीम की लें मदद
हैंड क्रीम लगाकर चूड़ी पहनना बहुत ही आसान तरीका है. इसके लिए आप अपने हाथों में बॉडी लोशन लगा कर उसके बाद हाथों की कलाई में धीरे धीरे चूड़ियों को डालें. ऐसा करने से चूड़ियां बहुत ही आसानी से कलाई से फिसल कर हाथों में समा जाएंगी. किसी प्रकार के तेल का इस्तेमाल करके भी आप चूड़ियों को पहन सकती हैं.
हैंड वॉश का इस्तेमाल
हैंड वॉश या फिर साबुन लगाकर भी आप चूड़ियों को बड़ी आसानी से पहन सकती हैं. इस ट्रिक से कलाई में आसानी से चूड़िया फिसल कर आपके हाथों में समा जाएंगी. जिससे आपको दिक्कत नहीं होगी.
यह भी पढ़ें: Makeup Hacks: अपने ब्यूटी रूटीन को बनाएं स्मार्ट,मिनटों में पाएं परफेक्ट लुक
यह भी पढ़ें: Perfect Eyeliner Hacks: वो 5 ट्रिक्स, जिनसे आपका विंग बनेगा एकदम परफेक्ट
