बेकिंग सोडा से स्किन को मिलते हैं ये फायदे, डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने बताया

Baking Soda Benefits: रसोई के डिब्बे में रखा बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप त्वचा की देखभाल में कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप बेकिंग सोडा से मिलने वाले फायदे के बारे में जान सकते हैं.

Baking Soda Benefits: बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके कई तरह की डिश को बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल करने पर तैयार डिश फूला हुआ और मुलायम बनाता है. खासकर केक, बिस्किट, पकौड़े और अन्य बेक्ड डिशेज में बेकिंग सोडा का यूज जरूरी माना जाता है. सिर्फ खाने में ही नहीं, बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घरेलू सफाई के लिए भी किया जाता है. यह गंदगी, धब्बों और बदबू को दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा, बेकिंग सोडा का यूज स्किन केयर और पर्सनल केयर में भी किया जाता है. बेकिंग सोडा से जुड़े फायदे के बारे में योग गुरु डॉ. हंसाजी योगेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो बताया है. आइए जानते हैं इस बारे में. 

बेकिंग सोडा से मिलने वाले फायदे 

  • स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये डेड स्किन को हटाने में मदद करता है. इसके साथ ये बंद पोर्स को खोलने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल स्किन टेक्सचर को सुधारने में मदद करता है.
  • बेकिंग सोडा का इस्तेमाल आप पसीने के बदबू हटाने के लिए कर सकते हैं. शरीर में बैक्टीरिया पैदा होते हैं और जब पसीना आता है तब इन बैक्टीरिया की वजह से बदबू आने लगती है. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल मॉइश्चर को सोख लेता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक छोटे कटोरी में 1 चम्मच बेकिंग सोडा को लें. इसमें आप थोड़ा पानी डालकर पेस्ट बना लें. फिर इसे अपने ड्राई अंडरआर्म पर लगा लें. इसे थोड़ी देर के लिए रहने दें जिससे मॉइश्चर अब्सॉर्ब हो जाए. कुछ मिनट के बाद आप गीले नैपकिन से पोंछ कर निकाल लें. 

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >