Easy Orange Cake: कुकर में तैयार करें बेकरी जैसा स्पंजी ऑरेंज केक, फॉलो करें बनाने की रेसिपी

Easy Orange Cake: ऑरेंज से बना जूस तो आपने ट्राई किया होगा, ऐसे में आज हम आपको आसान तरीके से ऑरेंज केक बनाने की रेसिपी बताएंगे.

Easy Orange Cake: अगर आप घर पर कम समय में सॉफ्ट और खुशबू से भरपूर केक बनाना चाहते हैं, तो ऑरेंज केक रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. फ्रेश संतरे के जूस से बना ये केक स्वाद में हल्का-सा खट्टा, मीठा और बहुत ही टेस्टी होता है. इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बिना ओवन आप कुकर में बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं. इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री बहुत जल्दी मिल जाती हैं और बनाने की विधि भी आसान है. इसे आप बच्चों की टिफिन और शाम में चाय के साथ खा भी सकते हैं. तो आइए बताते हैं आपको आसानी से घर पर ऑरेंज केक बनाने का तरीका. 

ऑरेंज केक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • मैदा – 1 कप
  • चीनी – आधा कप (पिसी हुई)
  • ऑरेंज जूस – आधा कप (फ्रेश निकला हुआ)
  • दूध – आधा कप
  • पिघला हुआ मक्खन – आधा कप
  • बेकिंग पाउडर – 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा – आधा छोटा चम्मच
  • वेनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – एक चुटकी

यह भी पढ़ें: Cake Recipe: बचपन की यादों को करें ताजा, बिना अंडे के बनाएं टूटी फ्रूटी केक रेसिपी 

ऑरेंज केक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर छान लें. अब दूसरे बर्तन में चीनी पाउडर और मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • अब आप इसमें ऑरेंज जूस, दूध और वेनीला एसेंस डालकर अच्छे से मिक्स करें. 
  • बिना ओवन का केक बनाने के लिए आप कुकर में नमक डालकर 4 मिनट के लिए सीटी और रबर हटाकर प्रीहीट करें. 
  • इसके बाद आप तैयार हुआ केक बैटर को केक टिन में डालकर समतल कर दें. 
  • अब आप कुकर के अंदर एक स्टैंड रखें, फिर केक टिन को इसमें रखकर ढक्कन लगाकर 40 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं. 
  • केक बन जाने के बाद आप इसे निकालकर ऊपर से पिसी चीनी और सजावट के लिए ऑरेंज कैंडी डालकर एक प्लेट में निकाल लें. 
  • इसे आप अपने मनचाहे आकार में काट लें और चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Vanilla Cake Recipe: खास मौके पर बनाएं, बिना अंडे का बेकरी जैसा सॉफ्ट और स्पंजी वनीला केक

यह भी पढ़ें: Coconut Cake Recipe: बच्चों का बर्थडे हो या गेट-टुगेदर, हर मौके पर बनाएं स्पंजी और टेस्टी कोकोनट केक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >