Baby Names: आपके बेटे पर काफी जचेंगे ये पॉपुलर और चार्मिंग नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए इस समय एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक पॉपुलर और चार्मिंग नाम चुन सकते हैं. तो चलिए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Baby Names: बच्चे का नामकरण माता-पिता के लिए सबसे यादगार पलों में से एक होता है. भारतीय संस्कृति में सार्थक और सुंदर नाम चुनना एक परंपरा है जो बच्चे को उसकी हेरिटेज और रूट्स से जोड़ती है. ऐसे में अगर आप अपने बेटे के लिए एक आधुनिक, पॉपुलर और चार्मिंग नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके घर के इस नन्हें से चिराग के लिए नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सिर्फ सुनने में भी मनमोहक नहीं हैं बल्कि इन नामों के जो अर्थ हैं वे भी बेहद ही खूबसूरत हैं. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही इन नामों के जानते हैं अर्थ.

आपके बेटे के लिए पॉपुलर और चार्मिंग नाम

  • कबीर: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली और महान.
  • वेदांत: इस नाम का अर्थ होता है जिसे वेदों का पूर्ण ज्ञान हो.
  • विराज: इस नाम का अर्थ होता है योद्धा या वैभव.
  • अव्यान: इस नाम का अर्थ होता है बिना किसी अपूर्णता के.
  • अयांश: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर का उपहार या फिर सूर्य की पहली किरण.
  • इवान: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का शानदार उपहार, सूर्य के समान उज्ज्वल और राजसी.
  • मल्हार: इस नाम का अर्थ होता है भारतीय शास्त्रीय संगीत में एक राग का नाम जो विशेष रूप से वर्षा ऋतु में गाया जाता है.
  • वेद: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र ज्ञान या फिर हिंदुओं की पवित्र शिक्षा और धर्मग्रंथ.
  • साईं: इस नाम का अर्थ होता है जो दिव्य है या फिर जो प्रयास करता है.
  • अर्जुन: इस नाम का अर्थ होता है चांदी से बना, बिजली या फिर सफेद और चमकदार.

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी ���े लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >