Baby Names: आपकी बेटी के ये नाम उसे दिलाएंगे सभी का प्यार और सम्मान, अर्थ जानकार प्रसन्न हो जाएंगे आप

Baby Names: अगर आप अपनी बेटी के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाली है. इस लिस्ट आपको अपनी बेटी के लिए नामों के कई खूबसूरत ऑप्शन मिल जाएंगे.

Baby Names: बेटी के लिए एक सही नाम का चुनाव करना एक काफी जिम्मेदारियों से भरा काम है. ऐसा इसलिए क्योंकि आप अपनी बच्ची के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं उसका असर उसके जीवन पर काफी गहरा पड़ता है. यह नाम उसके साथ जीवनभर रहता है और साथ ही इस नाम से ही आपकी बेटी की पहचान भी बनती है. आज की यह आर्टिकल उन माता-पिता के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जिनके घर पर एक बेटी का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर की इस लक्ष्मी के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि जो भी इन्हें सुनेगा एक बार इन नामों का अर्थ जानने की कोशिश जरूर करेगा. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

घर की लक्ष्मी के लिए कुछ बेहद ही प्यारे नाम

  • आकृति: इस नाम का अर्थ होता है आकार या फिर रूप.
  • आलिया: इस नाम का अर्थ होता है उच्च कुल का या उत्कृष्ट.
  • आशी: इस नाम का अर्थ होता है मुस्कुराहट, ख़ुशी, या फिर हंसी.
  • अद्वेता: इस नाम का अर्थ होता है विशेष या अद्वितीय.
  • अक्षिता: इस नाम का अर्थ होता है स्थायी, अक्षतिग्रस्त,अक्षय, या फिर अविनाशी.
  • बंदिता: इस नाम का अर्थ होता है पूजित, आशीर्वादित, या प्रशंसा की गई.
  • भृथी: इस नाम का अर्थ होता है ताकत, जीविका, समर्थन, या पोषण.
  • दमयंती: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर, या आकर्षक.
  • दयामयी: इस नाम का अर्थ होता है दयालु.
  • देविशा: इस नाम का अर्थ होता है एक देवी की तरह.
  • एकानी: इस नाम का अर्थ होता है एक, एकता, या एकांत.
  • गौरिका: इस नाम का अर्थ होता है निष्पक्ष, खूबसूरत, प्यारा, या सुंदर.
  • गिरिशा: इस नाम का अर्थ होता है जो पहाड़ों से संबंधित है.
  • हिमानी: इस नाम का अर्थ होता है बर्फ.
  • इहिना: इस नाम का अर्थ होता है धरती.

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी परियों सी बेटी के लिए ये हैं सबसे पॉपुलर और खूबसूरत नाम, डालें लिस्ट पर एक नजर

ये भी पढ़ें: Baby Names: सुख-समृद्धि से भरा होगा जीवन, अपनी देवी सी बेटी के लिए यहां से चुनें मां लक्ष्मी से प्रेरित नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपकी बेटी के लिए इस लिस्ट में है एक से एक खूबसूरत नाम, अर्थ जानकर प्रसन्न हो जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >