Baby Names: आपके घर के चिराग के लिए ये हैं कुछ ट्रेंडिंग और ब्यूटीफुल नाम, अर्थ जानकर प्रसन्न हो जाएंगे आप

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो ऐसे में इस लिस्ट से उसके लिए एक ट्रेंडिंग और मीनिंगफुल नाम चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की हो सकती है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके इस नन्हें से घर के चिराग के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम जितने ट्रेंडी हैं उतने ही जबरदस्त इन नामों के अर्थ भी हैं. तो चलिए नामों की इसल लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

आपके बेटे के लिए ट्रेंडी और मीनिंगफुल नाम

  • हर्ष: इस नाम का अर्थ होता है खुशी या फिर आनंद.
  • जतिन: इस नाम का अर्थ होता है बगवान शिव या फिर एक तपस्वी.
  • कृषिव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान कृष्ण या फिर भगवान शिव.
  • कुणाल: इस नाम का अर्थ होता है कोई ऐसा जो दुनिया की खूबसूरती को देखता हो.
  • निशांत: इस नाम का अर्थ होता है भोर या फिर रात्रि का अंत.
  • पार्थ: इस नाम का अर्थ होता है अर्जुन, राजा या फिर राजकुमार.
  • प्रज्वल: इस नाम का अर्थ होता है चमकता हुआ या फिर उज्जवल.
  • प्रणय: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षण, प्रेम या फिर स्नेह.
  • रायन: इस नाम का अर्थ होता है छोटा राजा.
  • रूद्र: इस नाम का अर्थ होता है उग्र या फिर भगवान शिव.
  • समर्थ: इस नाम का अर्थ होता है सक्षम, कुशल या फिर शक्तिशाली.
  • शाश्वत: इस नाम का अर्थ होता है निरंतर या फिर चिरस्थायी.
  • शिवंश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश.
  • श्रेयस: इस नाम का अर्थ होता है बेहतर, समृद्धि या फिर श्रेष्ठ.
  • सूर्यांश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्यदेव का अंश.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >