Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? यह लिस्ट जरूर आएगी आपके काम

Hindu Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट के साथ ही आपकी यह तलाश खत्म हो जाने वाली है. इस लिस्ट में जितने भी नाम दिए गए हैं इनमें से कोई सा भी एक खूबसूरत नाम आप अपने बेटे के लिए चुन सकते हैं.

Baby Names: घर पर जब एक बेटे का जन्म होता है तो ऐसे में चारों तरफ एक जश्न का माहौल बन जाता है. सभी इस नन्ही सी जान के पीछे लग जाते हैं. सभी के मन में सिर्फ एक विचार होता है कि इस बच्चे को किसी भी तरह की कोई समस्या या फिर परेशानी न हो. माता-पिता के साथ ही पूरा परिवार भी इस बच्चे की जरूरतों का ख्याल रखने में जुट जाता है. जब एक बच्चे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके बेटे के लिए नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आये हैं. ये सभी नाम इतने ज्यादा खूबसूरत हैं कि जब भी आप इन नामों को किसी और के सामने रखेंगे तो वह एक बार तो इनकी तारीफ जरूर ही करेगा. ये नाम सुनने में जितने खूबसूरत हैं उतने जी बेहतरीन इनके अर्थ भी है. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और जानते हैं इनके अर्थ.

आपके बेटे के लिए कुछ खूबसूरत नाम

  • अनीश: इस नाम का अर्थ होता है उच्चतम और अद्वितीय.
  • अभीक: इस नाम का अर्थ होता है निडर या फिर जो प्यार करता हो.
  • अर्चिस: इस नाम का अर्थ होता है आशा या फिर रोशनी की किरण.
  • आधिरा: इस नाम का अर्थ होता है शक्ति, बिजली या फिर चांद.
  • अनुराज: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षित.
  • सक्षम: इस नाम का अर्थ होता है सक्षम.
  • सप्तांशु: इस नाम का अर्थ होता है आग.
  • समर्थ: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली.
  • सजीव: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरा हुआ.
  • रचित: इस नाम का अर्थ होता है आविष्कार.
  • वसन: इस नाम का अर्थ होता है मूर्ती.
  • आकर्ष: इस नाम का अर्थ होता है मनमोहक या फिर सुंदर.
  • अंबर: इस नाम का अर्थ होता है बादल या फिर आसमान.
  • निशांक: इस नाम का अर्थ होता है भरोसेमंद और निडर.
  • नीव: इस नाम का अर्थ होता है आधार या फिर मूल.

बच्चों के नामों से जुड़ी लेटेस्ट खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: विभिन्न देवताओं और वेद पुराणों पर रखें अपने घर के चिराग का नाम, यहां जानें अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >