Baby Names: खोजते-खोजते हार मान लेंगे लेकिन आपके बेटे के लिए कहीं और नहीं मिलेंगे इनसे ज्यादा अट्रैक्टिव नाम

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक अट्रैक्टिव नाम की तलाश कर रहे हैं तो इस लिस्ट से बेहतर नामों के ऑप्शंस शायद ही कहीं और मिले. तो चलिए नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ जानते हैं.

Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. हम इसे एक बड़ी जिम्मेदारी इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप जिस भी नाम का चुनाव अपने बच्चे के लिए करते हैं वह उसके साथ जीवनभर रहता है और इसी नाम से इसे पहचान भी मिलती है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है. आज हम आपके घर के इस नन्हें से चिराग के लिए बेहद ही अट्रैक्टिव नामों की एक लंबी लिस्ट लेकर आए हैं. आप इनमें से कोई सा भी नाम अपने बेटे के लिए बिना किसी संकोच के चुन सकते हैं. तो चलिए लिस्ट पर डालते हैं नजर और साथ ही जानते हैं नामों के अर्थ.

आपके बेटे के लिए कुछ बेहद ही अट्रैक्टिव नाम

  • प्रयाण: इस नाम का अर्थ होता है प्रगति या आगे बढ़ना.
  • सान्विक: इस नाम का अर्थ होता है शक्तिशाली और गुणी.
  • तक्ष: इस नाम का अर्थ होता है राजा भरत का पुत्र या फिर बलवान.
  • हरिव: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का परमानंद.
  • अनि: इस नाम का अर्थ होता है अनंत और चमक.
  • निव: इस नाम का अर्थ होता है शुद्ध या पवित्र.
  • इनेश: इस नाम का अर्थ होता है बलवान राजा.
  • समर्थ: इस नाम का अर्थ होता है सक्षम एवं शक्तिशाली.
  • अन्वित: इस नाम का अर्थ होता है नेता या फिर ईश्वर द्वारा निर्देशित.
  • रोनव: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षक और सुंदर.
  • निवान: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र.
  • शार्विल: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र और दिव्य.
  • आश्विक: इस नाम का अर्थ होता है धन्य और विजयी.
  • विवांश: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य की किरणें या फिर जीवंत.
  • सार्व: इस नाम का अर्थ होता है ब्रह्मांड.
  • जिहान: इस नाम का अर्थ होता है चमकदार और चमकीला.
  • ओविन: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र और शुद्ध.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >