Baby Names: घर के चिराग के लिए इस लिस्ट में से चुनें एक यूनिक और ट्रेंडी नाम, यहां जानें अर्थ

Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश में हैं तो इस लिस्ट में से उसके लिए एक बेहद ही यूनिक और ट्रेंडी नाम चुन सकते हैं. जब आप इस लिस्ट में से अपने बेटे के लिए एक नाम का चुनाव करते हैं तो सुनने वाले एक बार तो जरूर इन नामों की तारीफ करेंगे.

Baby Names: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक होती है इसके लिए एक नाम का चुनाव करने की. ऐसे में अगर आपके घर पर एक बेटे का जन्म हुआ है तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके घर के इस नन्हें से चिराग के लिए बेहद ही यूनिक और ट्रेंडी नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम सुनने में जितने मनमोहक हैं इन नामों के अर्थ भी उतने ही ज्यादा खूबसूरत हैं. तो चलिए आपके बेटे के लिए नामों की इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर और साथ ही जानते हैं इनके अर्थ.

बेटे के लिए यूनिक और ट्रेंडी नाम

  • आदव: इस नाम का अर्थ होता है सूर्य, उज्ज्वल, शक्तिशाली और बुद्धिमान.
  • आहान: इस नाम का अर्थ होता है प्रातःकाल की महिमा, भोर, या फिर सूर्योदय.
  • अहिल: इस नाम का अर्थ होता है राजकुमार.
  • अहरेन: इस नाम का अर्थ होता है प्रबुद्ध.
  • अक्षण: इस नाम का अर्थ होता है आंख.
  • बरून: इस नाम का अर्थ होता है समुद्र के देवता.
  • बिवान: इस नाम का अर्थ होता है जीवन से भरपूर.
  • बिबिन: इस नाम का अर्थ होता है जो बड़ा सोचता है.
  • चैतनिक: इस नाम का अर्थ होता है शांत दिमाग.
  • चरिश: इस नाम का अर्थ होता है अनुग्रह.
  • चार्विक: इस नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान.
  • दनुज: इस नाम का अर्थ होता है दनु, दानव से जन्मे.
  • दक्षेश: इस नाम का अर्थ होता है जंगल की विजय.
  • द्विजेश: इस नाम का अर्थ होता है ब्राह्मणों के भगवान.
  • एताश: इस नाम का अर्थ होता है प्रकाशमान.
  • ईश्वरदत्त: इस नाम का अर्थ होता है भगवान का तोहफा.

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटा हो या फिर बेटी, नहीं मिलेंगे उसके लिए इनसे ज्यादा प्यारे नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने घर की लक्ष्मी के लिए यहां से चुनें एक खूबसूरत और मीनिंगफुल नाम

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >