बेटी के लिए नाम चुनते समय थम जाएगी नजर, 'न' अक्षर से शुरू होने वाले ये 30 नाम हैं बेहद प्यारे और खास

Baby Girl Names: अगर आपके घर भी नन्हीं बेटी ने जन्म लिया है और आप उसके लिए एक प्यारा सा नाम तलाश रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है। यहां ‘न’ अक्षर से शुरू होने वाले 30 खूबसूरत, ट्रेंडी और मीनिंगफुल नाम दिए गए हैं, जो आपकी लाडली के लिए बिल्कुल खास हो सकते हैं.

Baby Girl Names: घर में जब एक नन्हीं राजकुमारी का जन्म होता है, तो पूरा परिवार खुशियां मनाने में लग जाता है. उसकी छोटी और प्यारी सी मुस्कान देखकर माता-पिता की सारी थकावट मिट जाती है. घर में जब एक बेटी जन्म लेती है तो यह सिर्फ खुशहाली और समृद्धि लेकर ही नहीं आती, बल्कि अपने साथ कई छोटी और बड़ी जिम्मेदारियां भी लेकर आती है. इन्हीं में से एक सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है उसके लिए एक नाम का चुनाव करना. हर माता-पिता का यह सपना होता है कि वे अपनी लाडली के लिए एक ऐसा नाम चुनें जो न सिर्फ सुनने में प्यारा हो, बल्कि उसके पूरे जीवन को निखार दे.

अगर आपके घर में भी एक बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके लिए एक नाम की तलाश में हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए एक परफेक्ट गाइड की तरह होने वाला है. आज हम आपकी बेटी के लिए 'न' अक्षर से शुरू होने वाले 30 नामों की एक लिस्ट लेकर आए हैं. ये सभी नाम काफी ट्रेंडी, मॉडर्न और मीनिंगफुल हैं. तो चलिए, नामों की इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही जानते हैं इनके सुंदर अर्थ.

'न' से शुरू होने वाले 30 सुंदर और मीनिंगफुल नाम

  • नव्या: इस नाम का अर्थ होता है नई, फ्रेश या तारीफ के काबिल. यह एक बहुत ही लोकप्रिय और ट्रेंडी नाम है.
  • न्यासा: इस सुंदर नाम का अर्थ होता है पवित्र, जल की बूंद या ईश्वर का अनमोल तोहफा.
  • निराली: इस नाम का अर्थ होता है जो सबसे अलग हो, अनोखी या अद्भुत.
  • नायरा: इस नाम का अर्थ होता है चमकने वाली, बेहद सुंदर या गुलाब का फूल.
  • नभ्या: इस नाम का अर्थ होता है हृदय के केंद्र में रहने वाली, विशाल या केंद्रीय स्थान.
  • नित्या: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा बनी रहे, शाश्वत या देवी दुर्गा का एक रूप.
  • नताशा: इस नाम का अर्थ होता है ईश्वर की संतान या प्यार से भरी हुई.
  • नंदिनी: इस नाम का अर्थ होता है खुशी और आनंद देने वाली या माता पार्वती का एक रूप.
  • निहारिका: इस नाम का अर्थ होता है ओस की बूंदे या बादलों का सुंदर दृश्य.
  • निमिषा: इस नाम का अर्थ होता है पलक झपकने जितना एक क्षण या समय.
  • नैशा: इस नाम का अर्थ होता है विशेष, सुंदर फूल या ईश्वर का उपहार.
  • नविका: इस नाम का अर्थ होता है नई, फ्रेश, एनर्जेटिक या युवा.
  • निशिता: इस नाम का अर्थ होता है तेज, सतर्क या रात की शांति.
  • नम्रता: इस नाम का अर्थ होता है विनम्रता, शालीनता या मीठा व्यवहार.
  • नियति: इस नाम का अर्थ होता है भाग्य, किस्मत या ईश्वर की सुंदर रचना.
  • नलिनी: इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल, मिठास या जल की रानी.
  • निर्विकारा: इस नाम का अर्थ होता है जो हमेशा शांत, शुद्ध और निश्छल रहे.
  • नीशा: इस नाम का अर्थ होता है शांत वातावरण या गहरा स्नेह.
  • नूपुर: इस नाम का अर्थ होता है पायल की छनछन या सुरीली आवाज.
  • निशा: इस नाम का अर्थ होता है रात या शांत माहौल.
  • नीरजा: इस नाम का अर्थ होता है कमल का फूल या शुद्ध जल से जन्मी.
  • नयना: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर आंखे या मनमोहक दृष्टि.
  • निवेदिता: इस नाम का अर्थ होता है जो पूरी तरह समर्पित हो या निस्वार्थ सेवा करने वाली हो.
  • नमस्या: इस नाम का अर्थ होता है आदरणीय या जिसे सम्मान दिया जाए.
  • नाया: इस नाम का अर्थ होता है नयापन या जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत.
  • निशिका: इस नाम का अर्थ होता है ईमानदार, सच्ची या रात का चमकता तारा.
  • निरुपमा: इस नाम का अर्थ होता है जिसकी तुलना किसी से न की जा सके, बेमिसाल.
  • नेत्रा: इस नाम का अर्थ होता है आंखे या मार्गदर्शन करने वाली.
  • नाव्यांशी: इस नाम का अर्थ होता है नई किरण या ईश्वर का एक अंश.
  • नक्षत्रा: इस नाम का अर्थ होता है आसमान का तारा या चमकती हुई रोशनी.

ये भी पढ़ें: बेटी का नाम सुनते ही लोग कहेंगे वाह, 'व' अक्षर से शुरू होने वाले ये 30 नाम हैं बेहद खूबसूरत और यूनिक

ये भी पढ़ें: बेटी के कदम पड़ते ही खुशियों से जगमगा उठा पूरा घर? 'ल' से शुरू होने वाले ये 30 यूनिक नाम देंगे लाडली को खास पहचान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >