Baby Boy Nicknames: बेटे के लिए कर रहे निकनेम की तलाश? यहां मिलेंगे एक से एक क्यूट ऑप्शन

Baby Nicknames: अगर आप अपने बेटे के लिए एक ऐसे नाम की तलाश कर रहे हैं जिससे आप उसे घर पर बुला सकें तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की है. आज हम आपके बेटे के लिए बेहद ही प्यारे निकनेम्स के ऑप्शन लेकर आए हैं.

Baby Boy Nicknames: घर पर एक बेटे का जन्म मतलब पूरे परिवार में एक अलग खुशी की लहर. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार के बाकी सदस्य भी घर पर आये इस नन्हें से जान के पीछे लग जाते हैं और इसकी जरूरतों का ख्याल रखने लगते हैं. घर पर एक बच्चे का जन्म होते ही सभी के ऊपर जिम्मेदारियां बढ़ जाती है. इन्हीं जिम्मेदारियों में से एक जिम्मेदारी होती है इस क्यूट से बच्चे के लिए एक क्यूट सा निकनेम या फिर उपनाम का चुनाव करने की. ये जो निकनेम्स होते हैं ये इसलिए भी काफी जरूरी हो जाते हैं क्योंकि आपके बच्चों को बाहर तो सभी दूसरे नामों से जानते ही हैं लेकिन जब आप इनके घर के लिए एक नाम अलग से रखते हैं तो इसका इस्तेमाल अक्सर घर के सदस्य इस बच्चे को बुलाने के लिए करते हैं. अगर आप बेटे के लिए एक निकनेम की तलाश कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपके लिए बेहद ही क्यूट नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें से आप अपने बेटे के लिए कोई भी एक प्यारा सा ऑप्शन चुन सकते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर.

बेटे के लिए कुछ प्यारे निकनेम

  • चीकू: इस नाम का अर्थ होता है मीठा और प्यारा.
  • पीकू: इस नाम का अर्थ होता है छोटा सा, मासूम.
  • बन्नी: इस नाम का अर्थ होता है ऊर्जावान, जीवंत.
  • टिंकू: इस नाम का अर्थ होता है छोटा, चंचल.
  • लड्डू: इस नाम का अर्थ होता है मीठा, गोल, मोटा.
  • गप्पू: इस नाम का अर्थ होता है मोटा, गोल.
  • मोंटू: इस नाम का अर्थ होता है प्यारा, छोटा.
  • किट्टू: इस नाम का अर्थ होता है छोटा, मनमोहक.
  • कुकू: इस नाम का अर्थ होता है चहकती हुई, खुश.
  • मिंटू: इस नाम का अर्थ होता है प्यारा, मधुर.
  • टप्पू: इस नाम का अर्थ होता है चंचल, जीवंत.
  • सनी: इस नाम का अर्थ होता है उज्ज्वल, हर्षित.
  • रिंकू: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षक, चंचल मधुर, प्यारा.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >