Baba Baidyanath Dham Budget Tour: सावन माह में कम पैसों में ऐसे करें बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा

Baba Baidyanath Dham Budget Tour: बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र वैद्यनाथ शिवलिंग झारखंड के देवघर में स्थित है. इस जगह को लोग बाबा बैजनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं. कहते हैं भोलेनाथ यहां आने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसलिए इस शिवलिंग को 'कामना लिंग' भी कहते हैं.

Baba Baidyanath Dham Budget Tour: सावन के माह में लोग शिवजी के मंदिर जाकर पूजा करते हैं. इसी समय अलग अलग ज्योतिर्लिंगों के दर्शन की भी मान्यता है.  बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र वैद्यनाथ शिवलिंग झारखंड के देवघर में स्थित है. इस जगह को लोग बाबा बैजनाथ धाम के नाम से भी जानते हैं. कहते हैं भोलेनाथ यहां आने वाले की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं. इसलिए इस शिवलिंग को ‘कामना लिंग’ भी कहते हैं.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर कहां स्थित है
बाबा बैद्यनाथ मंदिर भारतीय राज्य झारखंड के देवघर जिले में स्थित है. दोस्तों यह मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जहां करोड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए हर साल देश के विभिन्न क्षेत्रों से जाते हैं.

फ्लाइट से देवघर कैसे जाएं
देवघर में ही देवघर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जो देवघर शहर से मात्र 9-10 किमी. की दूरी पर स्थित है. अगर आप फ्लाइट के माध्यम से देवघर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अपने शहर से देवघर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं. देवघर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से देवघर जाने के लिए आपको टैक्सी की सुविधा मिल जाएगी. देवघर जाने के बाद आप बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकते हैं.

ट्रेन से देवघर कैसे जाएं
देवघर का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन देवघर जंक्शन है, जो देवघर शहर से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. देवघर जंक्शन भारत के नहीं, बल्कि झारखंड के ही कुछ पड़ोसी शहरों से रेलवे मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है. अगर आप झारखंड के निवासी हैं, तो आपको देवघर जाने के लिए झारखंड के भी सभी शहरों से डायरेक्ट ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी, इसलिए ट्रेन के माध्यम से देवघर जाने के लिए आप धनबाद, रांची या बोकारो के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं, जहां से देवघर के लिए ट्रेन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

बस से देवघर कैसे पहुंचे

देवघर के लिए झारखंड के प्रमुख शहर रांची, धनबाद एवं बोकारो के साथ-साथ झारखंड के अन्य शहरों से भी देवघर के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. इसके अलावा भी आपको बिहार एवं उत्तर प्रदेश के कुछ प्रमुख शहरों से देवघर के लिए बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है. यानी कि अगर आप बस के माध्यम से देवघर जा रहे हैं और आपके शहर से देवघर के लिए बस की सुविधा ना मिले तो आप अपने शहर से रांची, धनबाद या बोकारो के लिए बस पकड़ सकते हैं और वहां से दूसरी बस के माध्यम से देवघर जा सकते हैं.

बाइक और कार से देवघर कैसे जाएं

दोस्तों आप भी समझ सकते हैं कि अगर आप अपनी बाइक एवं कार के माध्यम से देवघर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप बिना किसी चीज का इंतजार किए देवघर पहुंच सकते हैं. आप चाहें तो अपनी बाइक एवं कार के अलावा प्राइवेट टैक्सी कार या बस के माध्यम से भी देवघर जा सकते हैं. देवघर में आपको सभी जरूरी चीजें मिल जाएंगी, लेकिन अगर आप छोटी से छोटी चीज देवघर में ढूंढेंगे तो आपको देवघर में नहीं मिलेगी. इसके लिए आपको रांची, धनबाद या बोकारो में ही अपनी जरूरत की सभी सामानों का शॉपिंग करना पड़ेगा.

बैद्यनाथ मंदिर के आसपास अन्य धार्मिक स्थल
बैद्यनाथ धाम के आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थल की बात करें तो चित्रकूट पर्वत, नौलखा मंदिर, बासुकीनाथ ज्योतिर्लिंग, आदि हैं आप वैद्यनाथ धाम के ट्रिप के दौरान इन धार्मिक स्थलों को भी विजिट अवश्य करें.

बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास खाने-पीने की सुविधा –
दोस्तों बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास और टावर चौक के पास आपको बहुत सारे रेस्टोरेंट्स और होटल्स वगैरह देखने को मिल जाएंगे, जहां पर आप खाना खा सकते हैं. दोस्तों बाबा बैद्यनाथ मंदिर के आसपास खाने-पीने का रेट काफी ज्यादा नहीं होता है. यहां पर आपको मात्र ₹ 80-100 में थाली सिस्टम खाना मिल जाएगा. अगर पूरे दिन में खाने-पीने में होने वाले खर्च की बात करें, तो एक दिन में आपका खाने-पीने का टोटल खर्च ₹ 300-400 तक हो सकता है.

बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का कुल खर्च – Baba Baidyanath Dham Cost In Hindi.
बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा का कुल बजट के बारे में आप नीचे विस्तार से एक-एक चीजों के बारे में जान सकते हैं.

खाने-पीने में खर्च – ₹ 400

2 दिन का खाने-पीने में खर्च – ₹ 800

होटल का खर्च – ₹ 700

दो लोग रहने पर होटल का किराया आधा आधा हो जाएगा.

बैजनाथ धाम की रोचक जानकारियां
बैधनाथ देश का एक ऐसा ज्योतिर्लिंग है जो शक्तिपीठ भी है. यहां देवी सती का हृदय गिरा था. कहते हैं कि यहां बाबा माता सती के ह्दय में विराजमान है इसलिए इस ज्योतिर्लिंग को हृदयापीठ भी कहा जाता है.
मंदिर को लेकर एक रहस्य आज भी बरकरार है कि यहां भक्त मुरादें लेकर आते हैं लेकिन शिवलिंग को स्पर्श करते ही अपनी मनोकामना भूल जाते हैं.
शिवधाम में त्रिशूल लगा होता है लेकिन बैद्यनाथ मंदिर में पंचशूल लगा है. कहते हैं ये पंचशूल सुरक्षा कवच है. मान्यता है कि इसके यहां रहते हुए कभी मंदिर पर कोई आपदा नहीं आ सकती.
बैद्यनाथ मंदिर का ये पंचशूल मानव शरीर के पांच विकार काम, क्रोध, मद, लोभ, मोह को नाश करने का प्रतीक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >