Attractive Baby Names: हर जगह मिलेगी एक अलग पहचान, अपने प्रिंस चार्मिंग के लिए यहां से चुनें एक आकर्षक नाम

Attractive Baby Names: अगर आप अपने बेटे के लिए एक नाम की तलाश कर रहे हैं तो यहां पर आपको एक से एक आकर्षक ऑप्शन मिलने वाले हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही इन नामों के अर्थ भी जानते हैं.

Attractive Baby Names: बच्चे के लिए एक सही नाम का चुनाव करना हर पैरेंट के लिए एक काफी कठिन टास्क है. जब घर पर एक बच्चे का जन्म होता है तो ऐसे में उसकी सिर्फ उसकी बाकी जरूरतों का ख्याल रखना ही परिवार वालों के लिए जरूरी नहीं होता है बल्कि एक खूबसूरत नाम का चुनाव हो सके यह भी काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है. आज की यह आर्टिकल उन पैरेंट्स के लिए काफी काम की होने वाली है जिनके घर पर हाल ही में एक बेटे का जन्म हुआ है या फिर आने वाले कुछ ही समय में एक बेटे का जन्म होने वाला है. आज हम आपके इस नन्हें से प्रिंस चार्मिंग के लिए बेहद ही आकर्षक नामों की एक लंबी सी लिस्ट लेकर आए हैं. जब आप इस लिस्ट में से उसके लिए एक नाम का चुनाव करते हैं तो हर किसी को ये नाम काफी ज्यादा पसंद आते हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर नजर डालते हैं और जानते हैं इन नामों के अर्थ.

बेटे के लिए कुछ आकर्षक नाम

  • अर्णव: इस नाम का अर्थ होता है महासागर या समुद्र.
  • अकुल: यह भगवान शिव का भी एक नाम है.
  • आकर्ष: इस नाम का अर्थ होता है आकर्षण का केंद्र.
  • अमय: यह भगवान गणेश का एक नाम है.
  • अनिक: इस नाम का अर्थ होता है सैनिक.
  • दीक्षांत: इस नाम का अर्थ होता है इश्वर का तोहफा.
  • दर्शित: इस नाम का अर्थ होता है दृष्टि या सम्मान देना.
  • एकाग्र: इस नाम का अर्थ होता है एकाग्रता.
  • हर्षित: इस नाम का अर्थ होता है खुश और प्रसन्न.
  • इंद्रनील: यह भगवान शिव का ही एक नाम है.
  • इक्षान: इस नाम का अर्थ होता है दृष्टि या अधीक्षण.
  • कविन: इस नाम का अर्थ होता है हैंडसम.
  • मितुल: इस नाम का अर्थ होता है दोस्त.
  • निशित: इस नाम का अर्थ होता है रात.
  • नमन: इस नाम का अर्थ होता है अभिवादन.

ये भी पढ़ें: Baby Names: अपने बेटे के लिए यहां से चुनें एक मॉडर्न हिंदू नाम, अर्थ भी हैं एक से एक कमाल

ये भी पढ़ें: Baby Names: आपके जिगर के टुकड़े के लिए ये हैं कुछ बेहद ही यूनिक और प्यारे नाम, देखें लिस्ट और जानें इनके अर्थ

ये भी पढ़ें: Baby Names: बेटे के लिए कर रहे नाम की तलाश? इस लिस्ट के साथ खोज होगी समाप्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >