Atta Dry Fruit Laddu: घर पर आसानी से बनाएं आटा ड्राई फ्रूट लड्डू, लजीज स्वाद जो हर किसी को आएगा बेहद पसंद

Atta Dry Fruit Laddu: ठंड के मौसम में घर पर मीठा तैयार करने का सोच रहे हैं तो आप आटा ड्राई फ्रूट लड्डू को बना सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं आटा ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की रेसिपी.

Atta Dry Fruit Laddu: सर्दियों में अगर आपका भी मीठा खाने का मन करता है, तो बाजार से मिठाई लाने के बजाय आप घर पर ही स्वादिष्ट लड्डू आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप आटे और ड्राई फ्रूट से लड्डू बना सकते हैं. आटा ड्राई फ्रूट लड्डू बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं और इसे तैयार करना भी आसान है. कोई खास मौका हो या मीठा खाने का मन आप इस लड्डू को जरूर ट्राई करें. 

लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • गेहूं का आटा- 1 कप
  • पिसी हुई चीनी- 1 कप
  • घी- 1 कप
  • बादाम- आधा कप
  • काजू- आधा कप
  • नारियल- 2 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • किशमिश- आधा कप
  • मखाना- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच

लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • आटा ड्राई फ्रूट बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही में 2 चम्मच घी को गर्म करें. अब आप बारी-बारी से बादाम, काजू, मखाना और किशमिश को भूनें. इसके बाद आप बादाम, काजू और मखाना को ठंडा कर लें और दरदरा पीस लें. 
  • अब आप एक कड़ाही में घी को गर्म करें. इसमें गेहूं का आटा डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें. आटे को आप तब तक भूनें जब तक इससे अच्छी खुशबू न आने लगे. आटे का रंग जब सुनहरा हो जाए तब आप इसमें बादाम, काजू और मखाने के मिश्रण को डाल दें. इसमें आप कद्दूकस किया हुआ नारियल और किशमिश डाल दें. इसे भी आप थोड़ी देर तक भूनें. फिर आप इलायची पाउडर को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  • गैस को बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होना दें. इसके बाद आप चीनी का पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें. अब हाथों में थोड़ा-सा घी लगाकर मिश्रण से लड्डू बना लें. इस तरीके से आप आटे और ड्राई फ्रूट से लड्डू तैयार कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

यह भी पढ़ें- Winter Special Aloo-Gajar Tikki: सर्दियों में गरमा-गरम स्नैक्स खाना है पसंद, तो तैयार करें आलू-गाजर की टिक्की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >