Atal Bihari Vajpayee Quotes: अहिंसा में विश्वास... अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन पर पढ़ें उनके अनमोल वचन

Atal Bihari Vajpayee Birthday, Atal Bihari Vajpayee Quotes, Anmol Vachan, Suvichaar, priceless words wishes, sushashan divas: अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर पढ़ें उनके अनमोल वचन.

Atal Bihari Vajpayee Birthday, Atal Bihari Vajpayee Quotes, Anmol Vachan, Suvichaar, priceless words wishes, sushashan divas: 25 दिसंबर का दिन कई माइनों में खास माना जाता है. विश्व भर में इस दिन क्रिसमस मनाया जाता है, साथ ही ये दिन भारतीय इतिहास के लिए अहम है. इसी दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन है. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था. अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन बार देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी. उन्होंने बहुत ही खूबसूरत कविताओं की रचना की थी. उनकी कविताएं और रचनाएं जीवन के कठिन राह पर बिना रुके, बिना डरे चलने की सीख देती हैं. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर पढ़ें उनके अनमोल वचन.

Atal Bihari Vajpayee Quotes: मैं अपनी सीमाओं से परिचित हूं

मैं अपनी सीमाओं से परिचित हूं. मुझे अपनी कमियों का अहसास भी है.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं

आदमी की पहचान उसके धन या पद से नहीं होती, उसके मन से होती है. मन की फकीरी पर तो कुबेर की संपदा भी रोती है.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: छोटे मन से कोई बड़ा नहीं…

छोटे मन से कोई बड़ा नहीं हो सकता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: हम अहिंसा में विश्वास रखे हैं

हम अहिंसा में विश्वास रखे हैं. और यह चाहते हैं कि विश्व के संघर्षों का समाधान शांति और समझौते के मार्ग से हो.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: जीवनरूपी फूल को…

जीवनरूपी फूल को पूर्ण ताकत के साथ खिलाएं.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता

जीवन को टुकड़ों में नहीं बांटा जा सकता, उसका ‘पूर्णता’ में ही विचार किया जाना चाहिए.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन

मुझे स्वदेश-प्रेम, जीवन-दर्शन, प्रकृति तथा मधुर भाव की कविताएँ बाल्यावस्था से ही आकर्षित करती रही हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: सेवा-कार्यों की उम्मीद

सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं

सेवा-कार्यों की उम्मीद सरकार से नहीं की जा सकती. उसके लिए समाज-सेवी संस्थाओं को ही आगे उगना पड़ेगा.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: जो राजनीति में रुचि लेता है

जो राजनीति में रुचि लेता है, वह साहित्य के लिए समय नहीं निकाल पाता और साहित्यकार राजनीति के लिए समय नहीं दे पाता, लेकिन कुछ ऐसे लोग हैं, जो दोनों के लिए समय देते हैं. वे अभिनंदनीय हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: अमावस के अभेद्य अंधकार

अमावस के अभेद्य अंधकार का अंतःकरण पूर्णिमा की उज्ज्वलता का स्मरण कर थर्रा उठता है.

अटल बिहारी वाजपेयी

Atal Bihari Vajpayee Quotes: शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के…

शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है, व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए. हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है. शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्र प्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >