Apple Storage Tips: सेब एक ऐसा फल है जिसे लोग रोजाना खाना पसंद करते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. अक्सर लोग शिकायत करते है कि सही तरीके से स्टोर न करने पर सेब जल्दी खराब हो जाते हैं या नरम पड़ जाते हैं और दागी भी होने लगते है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि सेब को कैसे स्टोर करें और उन्हें लंबे समय तक ताजा कैसे रखें, तो ये 5 आसान और असरदार तरीके आपके काम आएंगे.
Apple Storage Tips: सेब को कैसे स्टोर करें? लंबे समय तक ताजा रखने के 5 आसान तरीके
1. फ्रिज में सही तापमान पर रखें
सेब को 0-4 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर करना सबसे बेहतर माना जाता है. फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखने से सेब ज्यादा दिनों तक ताजगी बनाए रखते हैं और उनकी क्रिस्पनेस बनी रहती है.
2. प्लास्टिक बैग में छोटे छेद करके रखें
सेब को एयरटाइट बंद न करें. हल्के छेद वाले प्लास्टिक बैग में रखने से नमी संतुलित रहती है और हवा का हल्का संचार बना रहता है, जिससे सेब जल्दी सड़ते नहीं हैं.
3. खराब सेब को तुरंत अलग करें
अगर एक सेब खराब हो गया है तो उसे तुरंत अलग कर दें. एक खराब सेब बाकी सेबों को भी जल्दी खराब कर सकता है, क्योंकि वह एथिलीन गैस छोड़ता है जो पकने की प्रक्रिया को तेज करती है.
4. धुले बिना स्टोर करें
सेब को स्टोर करने से पहले न धोएं. पानी की नमी से सेब की सतह पर फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है. खाने से ठीक पहले ही धोना बेहतर होता है.
5. धूप और गर्मी से दूर रखें
अगर फ्रिज उपलब्ध नहीं है, तो सेब को ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर रखें. सीधी धूप और ज्यादा गर्मी से सेब जल्दी नरम पड़ जाते हैं और उनका स्वाद भी प्रभावित होता है.
इन आसान तरीकों को अपनाकर आप सेब को कई हफ्तों तक ताजा रख सकते हैं. सही स्टोरेज न सिर्फ फलों की ताजगी बनाए रखता है बल्कि पैसे की बचत भी करता है.
यह भी पढ़ें: हरे प्याज को हफ्तों तक ताजा रखने के आसान और असरदार तरीके
यह भी पढ़ें: गलने से बचाने हैं अंगूर तो कंटेनर से दूर रखें – स्टोरेज के लिए अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
