Anant-Radhika pre-wedding: अनंत ने आखिर ऐसा क्या कह दिया कि भावुक हो गए मुकेश अंबानी!

Anant-Radhika pre-wedding: अनंत अंबानी ने एक स्पीच दी जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि उनके पिता मुकेश अंबानी फूट फूट कर रोने लगे, ऐसे में देखें आखिर क्या कहा अनंत ने.

Anant-Radhika pre-wedding: मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के लिए हाल ही में एक प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया था. 1 से लेकर 3 मार्च तक उनके प्री वेडिंग फंक्शन आयोजित किए गए थे और इस इवेंट में देश विदेश के कई बड़े दिग्गज शामिल हुए, सितारों से भरी महफिल में अनंत अंबानी ने एक स्पीच दी जिसमें उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि उनके पिता मुकेश अंबानी फूट फूट कर रोने लगे, ऐसे में देखें आखिर क्या कहा अनंत ने.

अपने माता पिता का किया धन्यवाद

अनंत अंबानी ने अपने स्पीच में सबसे पहले अपने प्री वेडिंग के ग्रैंड सेलिब्रेशन के लिए अपने माता पिता और परिवार वालों का धन्यवाद किया, उन्होंने ये बताया कि पिछले कई महीनों से उनके घरवाले मुश्किल से 3 घंटे की नींद ले रहे थे क्योंकि वो सब अनंत के इस खास दिन के तैयारियों में लगे हुए थे.

अपनी मुश्किल भरी जिंदगी का किया जिक्र

अनंत अंबानी ने अपने प्री वेडिंग स्पीच में सभी लोगों के सामने ये बताया कि बचपन से ही वो कई तरह की बिमारियों से जूझे जिस वजह से उनका जीवन कभी भी आसान नहीं रहा, लेकिन उनका परिवार हमेशा उनकी ढाल बनकर उनके लिए खड़ा रहा जिस वजह से उन्होंने है मुश्किल का आसानी से सामना कर लिया.

अपनी मां का विशेष रूप से किया धन्यवाद

भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी इन दिनों खूब चर्चे में है. अपने प्री वेडिंग फंक्शन के दौरान अनंत ने एक स्पीच दी थी जिसके बाद उनके पिता मुकेश अंबानी फूट-फूट कर रोते हुए नजर आए थे.

अपनी होने वाली पत्नी राधिका के सम्मान में कहे ये शब्द

अनंत अंबानी ने अपने स्पीच में खास तौर से राधिका का जिक्र करते हुए ये बताया कि वो कितने भाग्यशाली हैं कि उन्हें राधिका जैसी लड़की का साथ मिला, उन्होंने आगे ये भी बताया कि वो पिछले 7 सालों से राधिका के साथ हैं और हर दिन उनका प्यार राधिका के प्रति बढ़ता जाता है.

अनंत अंबानी के प्री वेडिंग में ये दिग्गज हुए शामिल

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग में बॉलीवुड के विभिन्न मशहूर अभिनेता और अभिनेत्रियां शामिल हुए, साथ ही खेल जगत से महेंद्र सिंह धोनी और सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े खिलाड़ी अपने परिवार के साथ पहुंचे और साथ ही मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, बिल गेट्स जैसे कई विदेशी दिग्गज भी शामिल हुए.

अंबानी परिवार की होने वाली बहु राधिका के संस्कारों की खूब हुई चर्चा

अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिसके बाद कई लोगों ने उनके बारे में काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी. उन्हें देखकर बिल्कुल ऐसा कहा जा सकता है कि उनमें काफी अच्छे संस्कार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >